ePaper

संन्यास लेने के बाद चित्रकार बनना चाहते हैं महेंद्र सिंह धौनी, फैंस से मांगी सलाह

Updated at : 20 May 2019 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
संन्यास लेने के बाद चित्रकार बनना चाहते हैं महेंद्र सिंह धौनी, फैंस से मांगी सलाह

नयी दिल्ली : महेंद्र सिंह धौनी ने बचपन के अपने सपने को साझा करते हुए कहा कि वह चित्रकार बनना चाहते थे और क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वह अपने इस शौक को पूरा करना चाहेंगे जिससे इस दिग्गज क्रिकेटर के संन्यास लेने को लेकर कयास लगने लगे हैं. आईसीसी विश्व कप के बाद […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : महेंद्र सिंह धौनी ने बचपन के अपने सपने को साझा करते हुए कहा कि वह चित्रकार बनना चाहते थे और क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वह अपने इस शौक को पूरा करना चाहेंगे जिससे इस दिग्गज क्रिकेटर के संन्यास लेने को लेकर कयास लगने लगे हैं.

आईसीसी विश्व कप के बाद संन्यास लेने की संभावना की चर्चा के बीच धौनी ने अपनी कुछ पेंटिंग की प्रदर्शनी करते हुए एक वीडियो में कहा, ‘मैं आप सभी एक गोपनीय बात साझा करना चाहता हूं. बचपन से ही मैं एक चित्रकार बनना चाहता था. मैंने बहुत क्रिकेट खेल ली है और इसलिए मैंने फैसला किया है अब समय वह करने का आ गया है जो मैं करना चाहता था और इसलिए मैंने कुछ पेंटिंग बनायी हैं.’

भारत की टी-20 और वनडे विश्व कप विजेता टीमों के कप्तान रहे 37 वर्षीय धौनी क्रिकेट महाकुंभ में भाग लेने के लिए भारतीय टीम के साथ ब्रिटेन जाने के लिए तैयार हैं. यह उनका अंतिम विश्व कप हो सकता है. उनकी पहली पेंटिंग प्राकृतिक दृश्य की है. दूसरी पेंटिंग के बारे में उन्होंने कहा कि यह ऐसा है जैसा भविष्य में परिवहन का साधन हो सकते हैं. धौनी ने तीसरी पेंटिंग को अपनी पसंदीदा बताया.

उन्होंने कहा कि यह उनकी प्रतिकृति है जिसमें वह इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स की जर्सी में खेलते हुए दिखायी दे रहे हैं. धौनी ने कहा कि वह जल्द ही अपने चित्रों की प्रदर्शनी लगायेंगे और उन्होंने इस संबंध में अपने प्रशंसकों से सुझाव और सलाह मांगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola