कोहली के विज्ञापन पर कमेंट कर फंसे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ब्रैड हॉग, सोशल मीडिया पर फैन्स ने जमकर लताड़ा

नयी दिल्ली : भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत की कास्मेटिक्स उत्पादों के विज्ञापन को लेकर खिंचाई करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज ब्रैड हॉग की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की गई है. कोहली को पंत एक कंपनी के लिये पुरुष कास्मेटिक्स उत्पादों का विज्ञापन कर रहे हैं. हाज ने इस वीडियो पर […]
नयी दिल्ली : भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत की कास्मेटिक्स उत्पादों के विज्ञापन को लेकर खिंचाई करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज ब्रैड हॉग की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की गई है.
कोहली को पंत एक कंपनी के लिये पुरुष कास्मेटिक्स उत्पादों का विज्ञापन कर रहे हैं. हाज ने इस वीडियो पर कहा , हैरान हूं कि लोग पैसों के लिये क्या क्या करते हैं. कोहली के प्रशंसकों को किंग्स इलेवन पंजाब के पूर्व कोच का यह बयान नागवार गुजरा.
उन्होंने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में ऑस्ट्रेलियाई टीम के गेंद से छेड़खानी विवाद की याद दिलाई. हॉगने एक अन्य ट्वीट में कहा कि वह नकारात्मक टिप्पणी नहीं कर रहे थे. उन्होंने कहा , लोग कितने निर्दयी हो सकते हैं. इतने नकारात्मक की गिलासा आधा खाली ही देखते हैं. मैं नकारात्मक टिप्पणी नहीं कर रहा था. अगर कोई पैसा देगा तो मैं भी ऐसा ही करुंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




