ePaper

टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, केदार जाधव फिट, विश्व कप के लिये जायेंगे लंदन

Updated at : 18 May 2019 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, केदार जाधव फिट, विश्व कप के लिये जायेंगे लंदन

नयी दिल्ली : ऑल राउंडर केदार जाधव को 30 मई से इंग्लैंड में होने वाले आगामी वनडे विश्व कप के लिये फिट घोषित कर दिया गया. हाल में समाप्त हुई आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच पांच मई को हुए मैच के दौरान जाधव के बांये कंधे में चोट लग गयी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ऑल राउंडर केदार जाधव को 30 मई से इंग्लैंड में होने वाले आगामी वनडे विश्व कप के लिये फिट घोषित कर दिया गया. हाल में समाप्त हुई आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच पांच मई को हुए मैच के दौरान जाधव के बांये कंधे में चोट लग गयी थी.

34 साल की विश्व कप में भागीदारी पर इस चोट के बाद संशय बन गया था. वह चोट के बाद तुरंत ही मैदान छोड़कर चले गये थे और तब कहा गया था कि वह कम से कम दो हफ्तों तक खेल से दूर रहेंगे. टीम के एक सूत्र ने कहा, केदार की चोट इतनी गंभीर नहीं थी और वह अब पूरी तरह से उबर चुका है. टीम के लिये चुने गये सभी 15 खिलाड़ी ब्रिटेन जा रहे हैं.

टीम इंडिया के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट ने जाधव की फिटनेस रिपोर्ट सौंपी जिसमें उन्हें फिट दिखाया गया. फिटनेस टेस्ट मुंबई में गुरुवार को कराया गया था. आईसीसी नियमों के अनुसार 15 सदस्यीय शुरुआती टीम में बदलाव 23 मई तक ही हो सकते हैं. भारतीय टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी. टीम 25 और 28 मई को क्रमश: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola