चुनावी पिच पर क्रिकेटर गौतम गंभीर नजर आ रहे हैं कमजोर, भाजपा ने उठाया यह कदम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2019 8:54 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्वी दिल्ली से अपने ‘‘सेलेब्रिटी” उम्मीदवार गौतम गंभीर के चुनाव प्रचार अभियान के ‘‘खराब” प्रबंधन को लेकर परेशान भाजपा नेतृत्व ने पार्टी के उपाध्यक्ष श्याम जाजू को पूर्व क्रिकेटर के राजनीति में पदार्पण को मजबूती देने का जिम्मा सौंपा है. भाजपा के एक शीर्ष नेता ने कहा कि राजनीति में नये गंभीर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्वी दिल्ली से अपने ‘‘सेलेब्रिटी” उम्मीदवार गौतम गंभीर के चुनाव प्रचार अभियान के ‘‘खराब” प्रबंधन को लेकर परेशान भाजपा नेतृत्व ने पार्टी के उपाध्यक्ष श्याम जाजू को पूर्व क्रिकेटर के राजनीति में पदार्पण को मजबूती देने का जिम्मा सौंपा है.

भाजपा के एक शीर्ष नेता ने कहा कि राजनीति में नये गंभीर दांवपेंच सीख रहे हैं लेकिन वह अपने प्रचार अभियान के लिए स्थानीय भाजपा नेताओं से मिल रहे समर्थन पर ही ज्यादा निर्भर है और स्थानीय नेताओं का समर्थन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं है.

उन्होंने कहा कि जाजू को गंभीर का चुनाव प्रचार अभियान चलाने के लिए तैनात किया गया है… उन्होंने स्थानीय पार्टी नेताओं के साथ बैठकें करके और पूर्वी दिल्ली के प्रत्याशी की मीडिया टीम में कुछ बदलाव करके तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभाल लिया है.”

आपको बता दें कि जाजू पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रभारी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola