हसीन जहां का मोहम्मद शमी के घर पर बवाल, ली गयीं हिरासत में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Apr 2019 7:44 PM
अमरोहा (उप्र) : क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया. हसीन जहां पर आरोप है कि उन्होंने सोमवार को यहां अलीपुर गांव में अपने पति के घर जाकर कथित तौर पर हंगामा किया. पुलिस ने बताया कि उन्हें रविवार रात को शमी के घर […]
अमरोहा (उप्र) : क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया. हसीन जहां पर आरोप है कि उन्होंने सोमवार को यहां अलीपुर गांव में अपने पति के घर जाकर कथित तौर पर हंगामा किया.
पुलिस ने बताया कि उन्हें रविवार रात को शमी के घर से फोन आया था. अमरोहा के एसपी विपिन ताडा ने बताया कि क्रिकेटर की माता ने आरोप लगाया कि हसीन जहां जबर्दस्ती घर में घुस आई और हंगामा किया. हसीन जहां को शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया और एसडीएम अदालत में पेश किया गया. अधिकारी ने बताया कि बाद में जमानती मुचलका जमा कराने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया.
शमी की पत्नी ने बाद में संवाददाताओं से कहा, ये लोग मेरे अधिकार का उल्लंघन कर रहे हैं. शमी मेरे पति हैं और उनके घर पर मेरा पूरा अधिकार है, लेकिन जब भी मैंने उस घर में रहने की कोशिश की मेरे ससुराल वालों ने मुझे और मेरी नवजात बच्ची को बाहर फेंकने का प्रयास किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










