ePaper

वर्ल्ड कप: IPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले रसेल को मिली वेस्टइंडीज टीम में जगह, गेल के बल्ले का भी कमाल देखेंगे फैन

Updated at : 25 Apr 2019 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
वर्ल्ड कप: IPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले रसेल को मिली वेस्टइंडीज टीम में जगह, गेल के बल्ले का भी कमाल देखेंगे फैन

सेंट जान : आंद्रे रसेल को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन की बदौलत 30 मई से इंग्लैंड एवं वेल्स में शुरू हो रहे क्रिकेट विश्व कप के लिए जेसन होल्डर की अगुआई वाली वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है. रसेल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं […]

विज्ञापन

सेंट जान : आंद्रे रसेल को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन की बदौलत 30 मई से इंग्लैंड एवं वेल्स में शुरू हो रहे क्रिकेट विश्व कप के लिए जेसन होल्डर की अगुआई वाली वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है.

रसेल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने अकेले दम पर टीम को चार मैच जिताए. क्रिस गेल को आखिरी बार विश्व कप में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा लेकिन मुंबई इंडियन्स के कीरोन पोलार्ड और केकेआर के सुनील नारायण को टीम में जगह नहीं मिली है.

टीम इस प्रकार है: जेसन होल्डर, आंद्रे रसेल, एशले नर्स, कार्लोस ब्रैथवेट, क्रिस गेल, डेरेन ब्रावो, एविन लुईस, फेबियन एलन, केमार रोच, निकोलस पूरण, ओशाने थामस , शाई होप, शैनन गेब्रियल, शेल्डन कोटरेल, शिमरोन हेटमेयर.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola