ePaper

मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच भिड़ंत

Updated at : 13 Mar 2019 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच भिड़ंत

इंदौर : महाराष्ट्र और कर्नाटक की टीमों की कोशिश गुरुवार को यहां मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के फाइनल में जीत हासिल कर खिताब अपनी झोली में डालने की होगी. दोनों टीमों ने सुपर लीग चरण में एक भी मैच नहीं गंवाया था और अपने चारों मुकाबलों में जीत हासिल की. महाराष्ट्र को किसी एक विशेष […]

विज्ञापन

इंदौर : महाराष्ट्र और कर्नाटक की टीमों की कोशिश गुरुवार को यहां मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के फाइनल में जीत हासिल कर खिताब अपनी झोली में डालने की होगी. दोनों टीमों ने सुपर लीग चरण में एक भी मैच नहीं गंवाया था और अपने चारों मुकाबलों में जीत हासिल की.

महाराष्ट्र को किसी एक विशेष खिलाड़ी के अच्छे प्रदर्शन से नहीं बल्कि सभी के प्रयासों से जीत मिली. कभी अंकित बावने, आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज निखिल नाइक या ऑल राउंडर नौशाद शेख ने जरुरत के समय टूर्नामेंट में जिम्मेदारी निभायी. नाइक ने रेलवे के खिलाफ बल्ले से शानदार प्रदश्रन करते हुए नाबाद 95 रन की पारी खेली और टीम को 21 रन से जीत दिलायी.

अगर महाराष्ट्र को कर्नाटक के गेंदबाजी लाइन अप से निपटना है तो उसके लिये इनमें से एक को अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी. महाराष्ट्र के गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की जिम्मेदारी गेंदबाज समद फलाह के हाथों में है जिसमें सीनियर तेज गेंदबाज डीजे मुथुस्वामी भी शामिल हैं. वहीं सत्यजीत बच्चाव भी शानदार फार्म में हैं.

बावने ने कहा कि टीम एकजुट होकर खेल रही है और वे फाइनल के लिये उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, हम बतौर टीम अच्छा खेल रहे है और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. टीम फाइनल के लिये बेताब है, हम सभी फाइनल के दिन अपना सर्वश्रेष्ठ कर पुणे ट्रॉफी लाना चाहते हैं.महाराष्ट्र के कोच सुरेंद्र भावे ने कहा कि उनके सभी खिलाड़ी फार्म में हैं. उन्होंने दूधिया रोशनी में होने वाले मुकाबले से पहले कहा, हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाना चाहते हैं. हमारे सभी खिलाड़ी फार्म में हैं और इस टूर्नामेंट में हमने अच्छा जज्बा दिखाया है और हम एक और दिन इसे जारी रखना चाहेंगे.

कर्नाटक की स्टार सुसज्जित टीम में मयंक अग्रवाल, करूण नायर और मनीष पांडे जैसे धुरंधर शामिल हैं जिससे प्रतिद्वंद्वी टीम के लिये चीजें इतनी आसान नहीं होंगी. इसमें बीआर शरत और फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज रोहन कदम भी मौजूद हैं जिससे कर्नाटक के बल्लेबाज महाराष्ट्र के आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं. गेंदबाजी में आर विनय कुमार के अलावा टीम में वी कौशिक शामिल हैं जिनका स्पैल मध्य के ओवरों में अहम भूमिका निभा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola