ePaper

ऑस्‍ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने बुमराह की जमकर तारीफ की, बताया, ‘तेज और सटीक''

Updated at : 26 Feb 2019 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
ऑस्‍ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने बुमराह की जमकर तारीफ की, बताया, ‘तेज और सटीक''

बेंगलुरू : फार्म में चल रहे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस मंगलवार को भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाये और उन्होंने कहा कि भारतीय गेंदबाज की तेजी और सटीकता उसे तीनों प्रारुपों में बड़ा खतरा बनाते हैं. कमिंस पिछले 12 महीने में ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल […]

विज्ञापन

बेंगलुरू : फार्म में चल रहे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस मंगलवार को भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाये और उन्होंने कहा कि भारतीय गेंदबाज की तेजी और सटीकता उसे तीनों प्रारुपों में बड़ा खतरा बनाते हैं.

कमिंस पिछले 12 महीने में ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल तेज गेंदबाज रहे हैं और उन्होंने बल्ले से भी उपयोगी योगदान दिया है. रविवार को विजाग में भी उन्होंने अंतिम दो गेंद पर चौका और दो रन लेकर ऑस्ट्रेलिया की तीन विकेट से जीत सुनिश्चित की.

बुमराह ने इससे पहले 19वें ओवर में सिर्फ दो रन देकर दो विकेट चटकाकर भारत को वापसी दिलायी थी. बुमराह इस मैच में ब्रेक के बाद वापसी कर रहे थे. कमिंस ने बुधवार को यहां भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे और अंतिम टी20 की पूर्व संध्या पर कहा, बेशक वह स्तरीय खिलाड़ी है. दो बेसिक्स उसके काफी अच्छे हैं, वह तेज गेंदबाजी करता है और वह सटीक गेंदबाजी करता है.

इसे भी पढ़ें…

पहले टी20 में हार के बाद भी भारत का मनोबल कम नहीं हुआ : कृणाल पांड्या

विश्व क्रिकेट में जो भी ऐसा करता है वह बल्लेबाजों के लिए असली चुनौती पेश करता है. उसके पास बेहतरीन धीमी गेंद है, ऐसा लगता है कि उसके पास काफी अच्छा क्रिकेट दिमाग है, वह अपनी योजनाओं को काफी अच्छी तरह अंजाम देता है. उन्होंने कहा, उसने सभी तीनों प्रारूपों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और उससे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.

पिछले दो सत्र में फिटनेस बकरार रखने के बाद सिडनी के 25 साल के कमिंस भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए काफी उपयोगी हो गए हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट शृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बाद टीम ने श्रीलंका को आसानी से हरा दिया.

इसे भी पढ़ें…

विजाग की हार का बदला लेने कल कंगारुओं के सामने होगी टीम इंडिया

उन्होंने कहा, इस समय अपने खेल को लेकर मैं काफी खुश हूं. काफी चीजें सही हो रही हैं. लगातार अच्छा क्रिकेट खेलने से मदद मिली है. कमिंस ने कहा, मैंने सफेद गेंद से काफी क्रिकेट नहीं खेला है इसलिए अधिक मैच खेलने को लेकर उत्सुक हूं. गेंद से चुनौती बड़ी है, क्योंकि यह लाल गेंद जितनी स्विंग नहीं होती.

कमिंस हालांकि बल्ले से कुछ मौकों पर उपयोगी योगदान देने के बावजूद खुद को बल्लेबाज नहीं मानते. उन्होंने कहा, मैं आठवें या नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करके काफी खुश हूं. मुझे लगता है कि टीम में मेरी भूमिका यह है कि मैं अपना विकेट बचाऊं और कुछ अधिक समय तक बल्लेबाजी करूं.

उम्मीद करता हूं कि दूसरे छोर पर मेरे साथ बल्लेबाज होगा जो इसका फायदा उठा पाएगा विशेषकर टेस्ट मैचों में. मेरे पास कई अन्य बल्लेबाजों की तरह बड़े शाट हो सकते हैं और मैंने इसका लुत्फ उठाया है.

ऑस्ट्रेलिया भारत में शृंखला अपने नाम करने से सिर्फ एक जीत दूर है और कमिंस का मानना है कि अगर ऐसा होता है तो यह काफी बड़ा नतीजा होगा. कमिंस को विजाग में गेंदबाजी के अनुकूल हालात काफी पसंद आये, लेकिन यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर उन्हें अधिक रन बनने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola