NZ vs IND : T20 सीरीज में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, न्यूजीलैंड ने टीम में दो नये चेहरों को शामिल किया

वेलिंगटन : भारत के खिलाफ छह फरवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे शृंखला के लिए न्यूजीलैंड ने दो नये खिलाड़ियों हरफनमौला डेरिल मिशेल और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनेर को टीम में जगह दी है. नियमित कप्तान केन विलियमसन को 14 सदस्यीय टीम का कप्तान चुना गया. वह श्रीलंका के खिलाफ एक टी20 […]
वेलिंगटन : भारत के खिलाफ छह फरवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे शृंखला के लिए न्यूजीलैंड ने दो नये खिलाड़ियों हरफनमौला डेरिल मिशेल और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनेर को टीम में जगह दी है. नियमित कप्तान केन विलियमसन को 14 सदस्यीय टीम का कप्तान चुना गया. वह श्रीलंका के खिलाफ एक टी20 मैच से बाहर रहे थे.
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा, ‘डग ब्रासवेल को चोटिल जिम्मी नीशाम की जगह टीम में चुना गया था, जिन्होंने अपनी जगह बरकरार रखी है.’ भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे. विराट कोहली को आराम देने का फैसला किया गया है.
मिशेल और टिकनेर को न्यूजीलैंड की घरेलू टी20 लीग सुपर स्मैश में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है. तीन मैचों की सीरीज के दौरान दोनों देशों की महिला टीमों के मैच भी समान पिच पर खेले जायेंगे. न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है :
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), डग ब्रासवेल, कोलिन डे ग्रांडहोमे, लोकी फग्युर्सन, मार्टिन गुप्तिल, स्कॉट के, डेरिल मिशेल, कोलिन मुनरो, मिशेल सेंटनेर, टिम सेइफर्ट, ईश सोढी, टिम साउदी, रोस टेलर, ब्लेयर टिकनेर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




