अंपायर पर चिल्लाने के लिए साकिब पर जुर्माना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Dec 2018 12:13 PM (IST)
विज्ञापन

ढाका : बांग्लादेश के कप्तान साकिब अल हसन पर सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान अंपायर पर चिल्लाने के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने यह जानकारी दी. साकिब को एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है. सितंबर 2016 में इस […]
विज्ञापन
ढाका : बांग्लादेश के कप्तान साकिब अल हसन पर सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान अंपायर पर चिल्लाने के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने यह जानकारी दी. साकिब को एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है. सितंबर 2016 में इस प्रणाली के लागू होने के बाद साकिब को दूसरी बार डिमेरिट अंक दिए गए हैं. बांग्लादेश की टीम को पहले टी20 में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.
साकिब के अब दो डिमेरिट अंक हो गए हैं . पहला डिमेरिट अंक उन्हें इसी साल मार्च में श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच के दौरान दिया गया था. बांग्लादेश की पारी के 14वें ओवर में जब साकिब बल्लेबाजी कर रहे थे तब उन्होंने वाइड नहीं देने पर अंपायर के फैसले का विरोध किया था.
आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘वह पहले अंपायर पर चिल्लाया और फिर काफी देर तक उनसे चर्चा करता रहा.” आईसीसी ने कहा कि औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि साकिब ने अपना अपराध और सजा स्वीकार कर ली. साकिब ने सिलहट में हुए मैच में 43 गेंद में 61 रन की पारी खेली लेकिन इसके बावजूद बांग्लादेश को करारी हार से नहीं बचा पाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




