श्रीनिवासन होंगे आईसीसी बोर्ड के अध्यक्ष, 29 जून को संभालेंगे पदभार

नयी दिल्ली : बीसीसीआई अध्यक्ष पद से किनारा करने वाले एन श्रीनिवासन आईसीसी अध्यक्ष पद के लिए दावेदार होंगे.श्रीनिवासन 29 जून को मेलबर्न में आईसीसी बोर्ड के अध्यक्ष का पद संभालेंगे. आईसीसी की छह दिवसीय सालाना कांफ्रेंस 23 जून से शुरु होगी. बोर्ड के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया ,‘‘ बीसीसीआई ने आईसीसी बोर्ड के […]
नयी दिल्ली : बीसीसीआई अध्यक्ष पद से किनारा करने वाले एन श्रीनिवासन आईसीसी अध्यक्ष पद के लिए दावेदार होंगे.श्रीनिवासन 29 जून को मेलबर्न में आईसीसी बोर्ड के अध्यक्ष का पद संभालेंगे. आईसीसी की छह दिवसीय सालाना कांफ्रेंस 23 जून से शुरु होगी. बोर्ड के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया ,‘‘ बीसीसीआई ने आईसीसी बोर्ड के अध्यक्ष पद के लिये अपने उम्मीदवार के नाम की फिर से पुष्टि करके भेजा है. श्रीनिवासन का नाम फरवरी में ही तय हो गया था लेकिन आईसीसी नियमों के तहत हमें सालाना कांफ्रेंस से एक सप्ताह पहले फिर पुष्टि करनी होती है लिहाजा हमने श्रीनिवासन का नाम अध्यक्ष पद के लिये भेज दिया है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




