बंगाल : पुलिस के सवालों का जवाब देने लालबाजार पहुंचे क्रिकेटर मोहम्मद शमी

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी पत्नी हसीन जहां द्वारा उनपर लगाये गये आरोप पर अपना बयान दर्ज कराने सोमवार को कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार पहुंचे. यहां दोपहर एक बजे से तीन बजे तक दो घंटे तक उनसे पूछताछ की गयी. लालबाजार सूत्रों के मुताबिक हसीन जहां ने आरोप लगाया […]
कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी पत्नी हसीन जहां द्वारा उनपर लगाये गये आरोप पर अपना बयान दर्ज कराने सोमवार को कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार पहुंचे. यहां दोपहर एक बजे से तीन बजे तक दो घंटे तक उनसे पूछताछ की गयी. लालबाजार सूत्रों के मुताबिक हसीन जहां ने आरोप लगाया था कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी का जन्म प्रमाण पत्र नकली है, पुलिस इसकी जांच करे.
हसीन जहां ने यह भी आरोप लगाया कि थाने में शमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद से उनके पति मोहम्मद शमी उनके गवाहों को लगातार धमकियां दिलवा रहे हैं. जिससे उनके गवाह दहशत में हैं. इसके कारण पुलिस इसपर कार्रवाई करें. हसीन जहां के इन्हीं आरोप के बारे में पूछताछ के लिए क्रिकेटर मोहम्मद शमी को लालबाजार बुलाया गया था.
पुलिस सूत्र बताते हैं कि अपने बयान में मोहम्मद शमी ने बताया कि उनका जन्म प्रमाण पत्र असली है, उन्होंने यही सर्टिफिकेट बीसीसीआइ को भी दिया है, पुलिस चाहे तो बीसीसीआइ के पास से उन सर्टिफिकेट को देख सकते हैं. इसके अलावा वह किसी भी गवाह को धमकियां नहीं दिलवा रहे हैं. पुलिस अपने तरीके से जांच पूरी करे.
वहीं इस मामले में कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि दो घंटे तक पूछताछ में मोहम्मद शमी ने जो भी बयान दिया है, उसकी जांच करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










