अजहर अली ने टेस्‍ट के लिए वनडे से लिया संन्यास

Updated at : 01 Nov 2018 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
अजहर अली ने टेस्‍ट के लिए वनडे से लिया संन्यास

कराची : पाकिस्तान के सीनियर बल्लेबाज अजहर अली ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की ताकि वह अपना पूरा ध्यान टेस्ट क्रिकेट पर लगा सके. तैंतीस साल के इस खिलाड़ी ने कहा कि उन्होंने यह फैसला इसलिए किया है ताकि अपना पूरा ध्यान टेस्ट क्रिकेट पर लगा सकें और उन्हें […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के सीनियर बल्लेबाज अजहर अली ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की ताकि वह अपना पूरा ध्यान टेस्ट क्रिकेट पर लगा सके.

तैंतीस साल के इस खिलाड़ी ने कहा कि उन्होंने यह फैसला इसलिए किया है ताकि अपना पूरा ध्यान टेस्ट क्रिकेट पर लगा सकें और उन्हें लगा कि ऐसा करने के लिये यह सही समय है. उन्होंने लाहौर में पत्रकारों को कहा, अपना फैसला सुनाने से पहले मैंने मुख्य चयनकर्ता, कप्तान और पीसीबी के चेयरमैन से बात की थी. मैंने काफी सोच-विचार कर यह फैसला किया है.

अजहर ने अपना आखिरी एकदिवसीय मैच इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. उन्होंने 53 एकदिवसीय में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है जिसमें उनका औसत 36.90 और स्ट्राइक रेट 74.45 का रहा है. टेस्ट क्रिकेट में उनका रिकार्ड शानदार रहा है. जिसमें उन्होंने एक तिहरा और एक दोहरा शतक बनाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola