INDvsWI: वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका, स्पिनर नर्स बाहर

तिरूवनंतपुरम : ऑफ स्पिनर एश्ले नर्स गुरुवार को भारत के खिलाफ तीन मैचों की आगामी टी-20 अंतररराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर हो गये जिससे वेस्टइंडीज को झटका लगा है. मुंबई में पिछले मैच के दौरान 29 साल के नर्स के कंधे में चोट लगी थी और वह असहज नजर आ रहे थे. इसके कारण वह भारत […]
तिरूवनंतपुरम : ऑफ स्पिनर एश्ले नर्स गुरुवार को भारत के खिलाफ तीन मैचों की आगामी टी-20 अंतररराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर हो गये जिससे वेस्टइंडीज को झटका लगा है. मुंबई में पिछले मैच के दौरान 29 साल के नर्स के कंधे में चोट लगी थी और वह असहज नजर आ रहे थे. इसके कारण वह भारत के खिलाफ यहां खेले जा रहे पांचवें और अंतिम वनडे के लिए भी उपलब्ध नहीं हो सके.
वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टास के समय कहा, ‘‘वह (नर्स) पूरे दौरे से बाहर हो गया है. मैं उसके ठीक होने की कामना करता हूं. उम्मीद करते हैं कि वह अगले दौर तक उबर पाएगा.” चौथे मैच में दर्द महसूस होने के बाद नर्स बाहर चले गए थे लेकिन वह वापस लौटे और कुछ ओवर फेंके लेकिन इस दौरान वह काफी असहज दिखे.
भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रहा है. टी20 श्रृंखला का पहला मैच रविवार को कोलकाता में खेला जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










