ePaper

INDvsWI : इंदौर के बाद अब मुंबई वनडे पर संकट, सुप्रीम कोर्ट जा सकता है मामला

Updated at : 10 Oct 2018 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
INDvsWI : इंदौर के बाद अब मुंबई वनडे पर संकट, सुप्रीम कोर्ट जा सकता है मामला

मुंबई : भारत ओर वेस्टइंडीज के बीच 29 अक्टूबर को मुंबई में होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के आयोजन की व्यावहार्यता का मामला उच्चतम न्यायालय में जा सकता है. मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के सचिव उन्मेष खानविलकर और एक अन्य सदस्य ने बंबई उच्च न्यायालय में जाकर वनडे के लिये तदर्थ समिति गठित करने […]

विज्ञापन

मुंबई : भारत ओर वेस्टइंडीज के बीच 29 अक्टूबर को मुंबई में होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के आयोजन की व्यावहार्यता का मामला उच्चतम न्यायालय में जा सकता है.

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के सचिव उन्मेष खानविलकर और एक अन्य सदस्य ने बंबई उच्च न्यायालय में जाकर वनडे के लिये तदर्थ समिति गठित करने की मांग की थी. उच्च न्यायालय ने हालांकि उनसे उच्चतम न्यायालय के पास जाने के लिये कहा है.

एमसीए अधिकारियों ने मंगलवार को बीसीसीआई के सीनियर अधिकारियों से मुलाकात की थी और उन्हें कुछ मुश्किलों से अवगत कराया था जिनमें एमसीए का बैंक खाता संचालित नहीं करन पाना और स्टेडियम के अंदर विज्ञापनों के लिये निविदा जारी नहीं करना भी शामिल था. एमसीए अधिकारी गुरुवार को फिर से बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola