इंग्लैंड के आल राउंडर मोईन अली ने कहा, भारतीय गेंदबाजी सर्वश्रेष्ठ

लंदन : इंग्लैंड के आल राउंडर मोईन अली ने कहा कि मौजूदा भारतीय गेंदबाजी आक्रमण अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है. अली ने 170 गेंद में 50 रन की पारी खेली और एलिस्टर कुक के साथ 73 रन की भागीदारी निभायी जिससे मेजबान टीम ने स्टंप तक सात विकेट पर 198 रन बना लिये […]
लंदन : इंग्लैंड के आल राउंडर मोईन अली ने कहा कि मौजूदा भारतीय गेंदबाजी आक्रमण अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है. अली ने 170 गेंद में 50 रन की पारी खेली और एलिस्टर कुक के साथ 73 रन की भागीदारी निभायी जिससे मेजबान टीम ने स्टंप तक सात विकेट पर 198 रन बना लिये थे. अली ने शुक्रवार को कहा, ‘मैंने एक बार में एक ही गेंद का सामना करने की कोशिश की.
मैंने सोचा कि उन्होंने सचमुच अच्छी गेंदबाजी की. विकेट काफी धीमा था, लेकिन गेंद में परिवर्तन हो रहा था इसलिए मैंने सिर्फ संयम बरतने का प्रयास किया.’ उन्होंने कहा, ‘भारतीय गेंदबाजों ने मुझे ज्यादा हिट करने वाली गेंद नहीं फेंकी. इसलिए मैंने सिर्फ बल्लेबाजी करने की कोशिश की. मैं हमेशा ऐसे नहीं खेलता लेकिन हम अच्छी स्थिति में थे.’
इशांत-बुमराह की घातक गेंदबाजी से भारत ने की टेस्ट मैच में वापसी, इंग्लैंड के सात विकेट चटकाए
उन्होंने कहा, ‘आप सिर्फ उम्मीद करते हो कि वे गेंदबाजी करेंगे. लेकिन वे आप पर हावी हो जाते हैं, वे एक समान रफ्तार और एक ही क्षेत्र में गेंदबाजी करते हैं. मैंने अभी तक जितने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण का सामना किया, यह उनमें से एक है. वे हमेशा, लगातार अच्छी गेंदबाजी करते रहे.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




