डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बने

Updated at : 05 Jun 2014 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बने

जोहानिसबर्ग : एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के चार पुरस्कार जीत लिये जिनमें वर्ष 2014 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार शामिल है. डिविलियर्स को साथी खिलाडियों की वोटिंग के आधार पर प्लेयर्स प्लेयर ऑफ द ईयर, वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर और आम जनता के वोट के आधार पर फैंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर […]

विज्ञापन

जोहानिसबर्ग : एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के चार पुरस्कार जीत लिये जिनमें वर्ष 2014 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार शामिल है. डिविलियर्स को साथी खिलाडियों की वोटिंग के आधार पर प्लेयर्स प्लेयर ऑफ द ईयर, वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर और आम जनता के वोट के आधार पर फैंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया.

एकमात्र पुरस्कार जो उन्हें नामांकन के बावजूद नहीं मिल सका, वह वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर का था जो किंटोन डिकाक को मिला. इमरान ताहिर को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर चुना गया जबकि तेज गेंदबाज डेल स्टेन को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ गेंद और जाक कैलिस को केएफसी सो गुड पुरस्कार दिया गया. मरिजाने काप को लगातार दूसरे साल वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola