ePaper

कोहली ने गांगुली को पछाड़ा, धौनी के बाद भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान बने

Updated at : 22 Aug 2018 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
कोहली ने गांगुली को पछाड़ा, धौनी के बाद भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान बने

नयी दिल्ली : विराट कोहली नाटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट में 203 रन की जीत के साथ भारत के सबसे सफल कप्तानों की सूची में सौरव गांगुली को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गये. भारत ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट में इंग्लैंड को 203 रन से हराकर पांच मैचों की शृंखला में स्कोर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विराट कोहली नाटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट में 203 रन की जीत के साथ भारत के सबसे सफल कप्तानों की सूची में सौरव गांगुली को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गये.

भारत ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट में इंग्लैंड को 203 रन से हराकर पांच मैचों की शृंखला में स्कोर 1-2 कर दिया है. कोहली के नेतृत्व में यह भारत की 22वीं जीत है. उन्होंने अब तक 38 मैचों में टीम की अगुआई की है जिसमें से भारत को सात में हार मिली जबकि नौ मैच ड्रॉ रहे.

इसे भी पढ़ें…

INDvsENG : भारत ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 203 रन से रौंदा, सीरीज में 1-2 से वापसी

भारतीय कप्तानों में कोहली से अधिक टेस्ट जीत सिर्फ महेंद्र सिंह धौनी के नाम दर्ज हैं जिनकी अगुआई में टीम इंडिया ने 60 मैच खेले जिसमें से 27 में उसे जीत जबकि 18 में हार मिली और 15 मैच ड्रॉ रहे.

इसे भी पढ़ें…

INDvsENG : कोहली ने नाटिंघम की जीत केरल बाढ़ पीड़ितों को समर्पित किया

कोहली और धौनी के अलावा भारत ने सिर्फ गांगुली के नेतृत्व में 20 से अधिक जीत दर्ज की हैं. भारत ने गांगुली की कप्तानी में 49 मैच खेले जिसमें से 21 में उसे जीत जबकि 13 में हार मिली और 15 मैच बराबरी पर छूटे.

इसे भी पढ़ें…

इंग्‍लैंड को रौंदने के बाद बोले कोहली – लोगों ने हम पर भरोसा करना बंद कर दिया था, हमने नहीं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola