ePaper

वीरेंद्र सहवाग ने अनोखे अंदाज में दिया स्‍वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Updated at : 15 Aug 2018 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग ने अनोखे अंदाज में दिया स्‍वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

नयी दिल्‍ली : देश में आज 72वां स्‍वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर सोशल मीडिया में भी लोग एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और विस्‍फोटक बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग अनोखे अंदाज में अपने समर्थकों को स्‍वतंत्रता दिवस की शुभकामना दिया है. सहवाग ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : देश में आज 72वां स्‍वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर सोशल मीडिया में भी लोग एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं.

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और विस्‍फोटक बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग अनोखे अंदाज में अपने समर्थकों को स्‍वतंत्रता दिवस की शुभकामना दिया है. सहवाग ने एक तसवीर पोस्‍ट की और बधाई संदेश भी दिया है.

सहवाग ने जो तसवीर पोस्‍ट की है उसमें गांव के कुछ बच्‍चे नजर आ रहे हैं. तसवीर में बच्‍चे कागज के बने तिरंगे को फहरा रहे हैं और स्‍वतंत्रता दिवस का जश्‍न मनाते नजर आ रहे हैं.

तसवीर के साथ वीरु ने एक कविता लिखा –

कुछ नशा तिरंगे की आन का है,

कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,

हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा,

नशा ये हिन्दुस्तां के सम्मान का है।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !

उसी तरह मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर ने भी स्‍वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और ट्विटर पर लिखा, जीवन में सब कुछ कठिनाइयों के साथ कमाया जाता है. ठीक हमारी आजादी की तरह. अगर हमारे बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों ने बलिदान नहीं दिया होता तो यह ‘टीम इंडिया’ नहीं होता.

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर मोहम्‍मद कैफ ने भी स्‍वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और लिखा, आप सभी को स्‍वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. उन्‍होंने आगे लिखा, उन सभी के लिए कृतज्ञता जिन्होंने इस दिन को संभव बनाया.

स्‍वतंत्रता दिवस पर टर्बनेटर हरभजन सिंह ने भी अपने समर्थकों को शुभकामनाएं दी और शहीदों और जवानों को याद किया और उन्‍हें सलाम किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola