ePaper

धौनी ने संन्‍यास को लेकर दिया बड़ा बयान, कोहली को बताया सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

Updated at : 07 Aug 2018 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
धौनी ने संन्‍यास को लेकर दिया बड़ा बयान, कोहली को बताया सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

मुंबई : विराट कोहली के उदीयमान युवा क्रिकेटर से मंजा हुआ बल्लेबाज बनने के दौरान भारतीय टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि वर्तमान कप्तान ने पिछले कुछ वर्षों में जो लाजवाब प्रदर्शन किया है उससे वह पहले ही ‘महानतम’ बनने के करीब पहुंच गया है. धौनी ने यहां एक कार्यक्रम के […]

विज्ञापन

मुंबई : विराट कोहली के उदीयमान युवा क्रिकेटर से मंजा हुआ बल्लेबाज बनने के दौरान भारतीय टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि वर्तमान कप्तान ने पिछले कुछ वर्षों में जो लाजवाब प्रदर्शन किया है उससे वह पहले ही ‘महानतम’ बनने के करीब पहुंच गया है.

धौनी ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, वह (कोहली) सर्वश्रेष्ठ है और पहले ही उस मुकाम पर पहुंच चुका है जहां वह महानतम बनने के करीब है. इसलिए मैं उसके लिये बहुत खुश हूं और जिस तरह से वह पिछले कुछ वर्षों में हर देश में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है वह लाजवाब है.

इस पूर्व कप्तान ने एक समय उनके साथ उप कप्तान रहे कोहली की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की. कोहली ने अपनी शुरुआती क्रिकेट धौनी की कप्तानी में खेली और एक प्रतिभाशाली किशोर से विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने.

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी 149 रन की पारी से भारतीय कप्तान ने आखिरी किला भी फतह कर दिया. धौनी को खुशी है कि कोहली टीम को आगे लेकर जा रहे हैं. धौनी ने कहा, वह टीम को आगे लेकर जा रहा है और आप एक नेतृत्वकर्ता से यही चाहते हो. इसलिए उसको मेरी शुभकामनाएं.

इसे भी पढ़ें…

VIDEO : ‘कैलाशपति’ पहुंचकर झूम उठी जीवा, मम्‍मी साक्षी से कहा- फॉलो मी…

इस स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने क्रिकेट भविष्य को लेकर लग रही अटकलबाजियों को भी विराम देते हुए स्पष्ट किया कि इंग्लैंड में 2019 में होने वाले विश्व कप तक वह कोई फैसला नहीं करने जा रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पिछले महीने अंतिम वनडे के बाद धौनी ने मैच गेंद देने के लिये कहा था और तब से उनके संन्यास को लेकर अटकलें लगायी जा रही थी लेकिन उन्होंने आज खुलासा किया कि वह अगले साल की महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के लिये तैयारी कर रहे थे.

उन्होंने कहा, मैंने गेंद इसलिए मांगी क्योंकि मैं यह देखना चाहता था कि हम पर्याप्त रिवर्स स्विंग क्यों हासिल नहीं कर पाये. अगले साल हमें इंग्लैंड में विश्व कप खेलना है और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमें रिवर्स स्विंग मिले क्योंकि यह महत्वपूर्ण है. अगर विरोधी टीम को रिवर्स स्विंग मिलती है तो हमें भी मिलनी चाहिए.

धौनी ने कहा, पारी खत्म होने के बाद आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के लिये गेंद अनुपयोगी हो जाती है इसलिए मैंने अंपायर से अनुरोध किया कि क्या मैं गेंद ले सकता हूं और उसे गेंदबाजी कोच को थमा दिया. धौनी से पूछा गया कि पहला टेस्ट मैच गंवाने के बाद भारत कैसे टेस्ट शृंखला जीत सकता है, उन्होंने कहा, मैं आपसे एक बात कहूं – टेस्ट मैच जीतने के लिये आपको 20 विकेट लेने होते हैं.

हमने (भारत) ऐसा किया. इसलिए मैं आपको केवल यही जवाब दे सकता हूं क्योंकि यह मायने नहीं रखता कि आपने कितनी अच्छी बल्लेबाजी की, आपने पांच दिन कितने अच्छे बिताये. आप 20 विकेट लेने पर ही टेस्ट मैच जीत सकते हैं.

यह पूर्व भारतीय कप्तान ‘रन एडम’ ऐप की शुरुआत के अवसर पर बोल रहे थे जिसके 25 प्रतिशत शेयर उन्होंने स्वयं लिये हैं. वह इसके ब्रांड एंबेसडर और मेंटर होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola