नारायण वेस्ट इंडीज टेस्ट टीम से बाहर

Published at :01 Jun 2014 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
नारायण वेस्ट इंडीज टेस्ट टीम से बाहर

नयी दिल्ली:ऑफ स्पिनर सुनील नारायण ने आइपीएल फाइनल और वेस्ट इंडीज टेस्ट स्क्वाड में से आइपीएल को चुना है. यानी कि आठ जून से शुरू होने जा रहे वेस्ट इंडीज के न्यूजीलैंड दौरे के लिए नारायण टीम का हिस्सा नहीं होंगे. सुनील ने वेस्ट इंडीज क्रि केट बोर्ड (डब्ल्यूआइसीबी) को सूचना दे दी है कि […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली:ऑफ स्पिनर सुनील नारायण ने आइपीएल फाइनल और वेस्ट इंडीज टेस्ट स्क्वाड में से आइपीएल को चुना है. यानी कि आठ जून से शुरू होने जा रहे वेस्ट इंडीज के न्यूजीलैंड दौरे के लिए नारायण टीम का हिस्सा नहीं होंगे. सुनील ने वेस्ट इंडीज क्रि केट बोर्ड (डब्ल्यूआइसीबी) को सूचना दे दी है कि वे एक जून से बारबडोस में शुरू होने जा रहे वेस्ट इंडीज के ट्रेनिंग कैम्प का हिस्सा नहीं बन पायेंगे.

सुनील ने निर्णय किया है कि वे किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक जून को होनेवाले आइपीएल फाइनल के लिए भारत में ही रुकेंगे. रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से होगा. डब्ल्यूआइसीबी के की ओर से जारी की गयी विज्ञप्ति के मुताबिक, नारायण की डब्ल्यूआइसीबी से चर्चा चल रही थी और उन्हें 24 मई तक बोर्ड को यह बताना था कि वे एक जून से बारबडोस में होनेवाली ट्रेनिंग जॉइन करेंगे या नहीं. नारायण ने 24 मई को यह संकेत दिये कि वे एक जून को वेस्ट इंडीज स्क्वाड में शामिल हो जायेंगे. इसके बाद नारायण ने बोर्ड को बुधवार को बताया कि वे एक जून तक वतन वापसी नहीं कर पायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola