संजय बांगड़ ने कहा, विराट की बैटिंग स्टाइल उन्हें बनाती है सबसे अलग

Updated at : 03 Aug 2018 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
संजय बांगड़ ने कहा, विराट की बैटिंग स्टाइल उन्हें बनाती है सबसे अलग

बर्मिंघम : भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच संजय बांगड़ ने कहा कि बल्लेबाजी को लेकर विराट कोहली का लचीला रवैया और उत्कृष्टता का लक्ष्य भारतीय कप्तान को अलग बनाता है जिसके दम पर उन्होंने इंग्लैंड में पहला शतक जमाया. पहले टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने भारतीय टीम को पहली पारी में 274 रन […]

विज्ञापन


बर्मिंघम :
भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच संजय बांगड़ ने कहा कि बल्लेबाजी को लेकर विराट कोहली का लचीला रवैया और उत्कृष्टता का लक्ष्य भारतीय कप्तान को अलग बनाता है जिसके दम पर उन्होंने इंग्लैंड में पहला शतक जमाया. पहले टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने भारतीय टीम को पहली पारी में 274 रन पर आउट करके 22 रन की बढत ले ली. कोहली ने यादगार 149 रन बनाये . कोहली ने इस पारी से 2014 के इंग्लैंड दौरे पर नाकामी की टीस भी कम की होगी जिसमें 10 पारियों में वह सिर्फ 134 रन बना सके थे .

बांगड़ ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा ,‘‘ उसने शानदार अनुशासन का प्रदर्शन किया . आजकल हर खिलाड़ी का वीडियो विश्लेषण उपलब्ध है और विरोधी टीम को आसानी से कमजोरी पता चल जाती है .आपको खुद भी अपनी कमजोरी पता होनी चाहिए ताकि उन्हें दूर करके एक कदम आगे बढ सके. विराट में उत्कृष्टता की ललक है और वह अपनी बल्लेबाजी पर काम करता रहता है .इस पारी से उसे काफी संतोष मिला होगा .” भारत के लिए दूसरा सर्वोच्च स्कोर शिखर धवन (26) का था . एक समय भारत के तीन विकेट पर 59 रन था जो पांच विकेट पर 100 और फिर सात विकेट पर 169 रन हो गया .

ENGvsIND : कोहली के नाम रहा खेल का दूसरा दिन, अश्विन का फिर चला जादू

कोहली ने मोहम्मद शमी , ईशांत शर्मा और उमेश यादव के साथ मिलकर टीम को 250 के पार पहुंचाया . बांगड़ ने यह भी कहा कि कोहली को मिले तीन जीवनदान भारत के लिये फायदेमंद रहे . उन्होंने कहा ,‘‘ अच्छी शुरूआत का हम फायदा नहीं उठा सके . सलामी बल्लेबाजों ने नयी गेंद को बखूबी खेला . दोनों टीमों के बीच फर्क यह था कि इंग्लैंड को इन हालात में खेलने की आदत है और हम ऐसे हालात में ज्यादा नहीं खेलते . दोनों के बीच अंतर कुछ ही रन का था . एलेस्टेयेर कुक के विकेट से मुकाबला संतुलित हो गया .” यह पूछने पर कि कोहली ने श्रृंखला से पहले अपनी बल्लेबाजी के लिये क्या किया था, कोच ने कहा ,‘‘ वह बहुमुखी प्रतिभा का धनी है. अच्छे खिलाड़ी अपने खेल का आकलन करके उस पर काम करते रहते हैं . वह बेहतद अनुशासित है . इस पारी से उसे काफी संतोष मिला होगा .”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola