BCCI ने गलती सुधारी, डोप टेस्ट में निलंबित खिलाड़ी का नाम टीम से हटाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2018 3:23 PM
नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने दलीप ट्रॉफी के लिये इंडिया रेड टीम में डोप कलंकित विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक गुप्ता की जगह अक्षय वाडकर को शामिल किया है. चयनकर्ताओं ने 17 अगस्त से आठ सितंबर तक होने वाली दलीप ट्रॉफी के लिये इंडिया रेड टीम में गुप्ता को चुन लिया था. बीसीसीआई के एक संशोधित बयान […]
नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने दलीप ट्रॉफी के लिये इंडिया रेड टीम में डोप कलंकित विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक गुप्ता की जगह अक्षय वाडकर को शामिल किया है.
चयनकर्ताओं ने 17 अगस्त से आठ सितंबर तक होने वाली दलीप ट्रॉफी के लिये इंडिया रेड टीम में गुप्ता को चुन लिया था. बीसीसीआई के एक संशोधित बयान के अनुसार चयनकर्ताओं को गुप्ता के निलंबन के बारे में नहीं पता था.
बीसीसीआई ने कहा , बीसीसीआई की डोपिंग निरोधक टीम ने हमें बताया कि अभिषेक गुप्ता पर आठ महीने का निलंबन है. उसे इंडिया रेड टीम में चुन लिया गया था लेकिन सीनियर चयन समिति ने उसकी जगह अक्षय वाडकर को शामिल करने का फैसला लिया. वाडकर विदर्भ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं.
उन्होंने छह प्रथम श्रेणी और नौ लिस्ट ए मैच खेले हैं. गुप्ता का निलंबन 15 जनवरी से 14 सितंबर तक का है. उसने गलती से प्रतिबंधित टरबुटालाइन पी लिया था जो कफ सीरप में आम तौर पर पाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










