बीसीसीआई ने डोप टेस्ट में पकड़े गये निलंबित खिलाड़ी का किया टीम में चयन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jul 2018 9:21 PM
नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक गुप्ता का चयन दलीप ट्रॉफी के लिए भारत रेड टीम में किया है जो डोप उल्लंघन मामले में 14 सितंबर तक निलंबित है. दलीप ट्रॉफी का आयोजन 17 अगस्त से आठ सितंबर तक होना है. जून में 27 साल के इस खिलाड़ी को डोपिंग नियमों […]
नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक गुप्ता का चयन दलीप ट्रॉफी के लिए भारत रेड टीम में किया है जो डोप उल्लंघन मामले में 14 सितंबर तक निलंबित है.
दलीप ट्रॉफी का आयोजन 17 अगस्त से आठ सितंबर तक होना है. जून में 27 साल के इस खिलाड़ी को डोपिंग नियमों को लेकर लापरवाही बरतने पर आठ महीने के लिए निलंबित किया गया था. गुप्ता का निलंबन 15 जनवरी से शुरू हुआ था जो 14 सितंबर तक प्रभावी है.
बीसीसीआई ने जून में कहा था कि गुप्ता ने गलती से ऐसे प्रतिबंधित पदार्थ (टरबुटालाइन) का सेवन कर लिया था जो आम तौर पर सर्दी – जुखाम की दवा में पाया जाता है. चयनकर्ताओं ने कोलकाता में दलीप ट्रॉफी की टीमों का चयन किया जिसमें फैज फजल को भारत ब्ल्यू , अभिनव मुकुंद को भारत रेड और पार्थिव पटेल को भारत ग्रीन का कप्तान बनाया गया है. गुप्ता ने छह प्रथम श्रेणी मैचों के अलावा छह लिस्ट ए और नौ टी 20 मैच खेले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










