कोहली विश्व के नंबर एक बल्लेबाज, क्योंकि अभी स्मिथ नहीं खेल रहा : पोंटिंग

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली इसलिए अभी विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं क्योंकि स्टीव स्मिथ केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ की अपनी भूमिका के कारण एक साल का प्रतिबंध झेल रहे हैं. पोंटिंग से पूछा गया कि विश्व में अभी नंबर एक बल्लेबाज […]
मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली इसलिए अभी विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं क्योंकि स्टीव स्मिथ केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ की अपनी भूमिका के कारण एक साल का प्रतिबंध झेल रहे हैं.
पोंटिंग से पूछा गया कि विश्व में अभी नंबर एक बल्लेबाज कौन है , उन्होंने कहा , अभी कोहली है क्योंकि स्टीव स्मिथ नहीं खेल रहा है. उन्होंने चैनल सेवन के एक कार्यक्रम के दौरान कहा , लेकिन अगर स्टीव स्मिथ खेल रहा होता तो दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी का मेरा वोट उसे जाता.
पोंटिंग का मानना है कि स्मिथ का ऑस्ट्रेलिया की कई जीत विशेषकर एशेज में शानदार प्रदर्शन से वह कोहली से बेहतर बल्लेबाज बन जाता है. उन्होंने कहा, यही वजह है कि मेरे मन में स्टीव स्मिथ के प्रति बहुत सम्मान है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




