ePaper

जब कोहली ने स्‍वीकार की सचिन की ये बड़ी चुनौती

Updated at : 30 Jun 2018 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
जब कोहली ने स्‍वीकार की सचिन की ये बड़ी चुनौती

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ने ‘मास्‍टर ब्‍लास्‍टर’ सचिन तेंदुलकर के ‘किट अप चैलेंज’ को स्‍वीकार कर लिया है. विराट ने सचिन की चुनौती को स्‍वीकार करते हुए अपने इंस्‍टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है. विराट ने जो वीडियो इंस्‍टाग्राम में शेयर किया है उसमें वो क्रिकेट किट पहन […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ने ‘मास्‍टर ब्‍लास्‍टर’ सचिन तेंदुलकर के ‘किट अप चैलेंज’ को स्‍वीकार कर लिया है. विराट ने सचिन की चुनौती को स्‍वीकार करते हुए अपने इंस्‍टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है.

विराट ने जो वीडियो इंस्‍टाग्राम में शेयर किया है उसमें वो क्रिकेट किट पहन रहे हैं. उन्‍होंने वीडियो के साथ लिखा, सचिन तेंडुलकर पाजी, फिटनेस ‘किट अप चैलेंज’ के लिए मुझे नॉमिनेट करने के लिए शुक्रिया. मैं उस खेल को जिसे प्यार करता हूं उसके लिए किट तैयार कर रहा हूं. मैं पार्थिव पटेल को किट अप और उसके वीडियो को शेयर करने के लिए नॉमिनेट करता हूं.

गौरतबल हो कि सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को सोशल मीडिया में अपना एक वीडियो शेयर किया था और किट अप चैलेंज हैस टैग के साथ एक नये अभियान की शुरुआत की थी. उन्‍होंने वीडियो शेयर करते हुए लोगों से खेलने के लिए बाहर निकलने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने की गुजारिश की थी.

https://www.instagram.com/p/BkpA0_aAMxE/

कुछ दिनों पहले इसी तरह खेज मंत्री राज्‍यवर्द्धन सिंह राठौर ने भी ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ फिटनेस चैलेंज की शुरुआत की थी और विराट कोहली जैसे क्रिकेटरों को चैलेंज किया था. यह अभियान अब देश के कोने-कोने तक पहुंच चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola