ePaper

भारत के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिये स्टोक्स की इंग्लैंड टीम में वापसी

Updated at : 29 Jun 2018 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
भारत के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिये स्टोक्स की इंग्लैंड टीम में वापसी

लंदन : हरफनमौला बेन स्टोक्स को भारत के खिलाफ 12 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए इंग्लैंड की टीम में चुना गया है. पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान स्टोक्स की बायें पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला […]

विज्ञापन

लंदन : हरफनमौला बेन स्टोक्स को भारत के खिलाफ 12 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए इंग्लैंड की टीम में चुना गया है. पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान स्टोक्स की बायें पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में टीम का हिस्सा नहीं थे.

इंग्लैंड ने यह श्रृंखला 5-0 से अपने नाम की थी. उन्हें पूरा आराम देने के लिए भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए चुनी गयी टीम में शामिल नहीं किया गया था. ईसीबी ने कहा कि अगर स्टोक्स पूरी तरह फिट हुए तो भारत के खिलाफ आठ जुलाई को खेले जाने वाली अंतिम टी-20 की टीम में उन्हें शामिल किया जा सकता है. इससे पहले वह पांच जुलाई को डरहम के लिए योर्कशर के खिलाफ काउंटी क्रिकेट मैच में खेलेगे.

ईसीबी ने एक बयान जारी कर कहा, ‘प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी पर अगर वह अपनी फिटनेस साबित कर देते हैं तो भारत के खिलाफ आठ जुलाई को होने वाले तीसरे टी-20 मैच के लिए उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है.’

टीम में फार्म में चल रहे जोस बटलर, जैसन राय और जोनी बेयरस्टा को भी जगह मिली है. श्रृंखला का पहला मैच 12 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज (नॉटिंघम), दूसरा मैच लॉर्ड्स (14 जुलाई) और हेडिंग्ले (लीड्स) में 17 जुलाई को अंतिम मैच खेला जायेगा.

टीम :

इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जोनाथन बेयरस्टा, जेक बॉल, जोस बटलर, टाम कुर्रान, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विली, मार्क वुड.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola