भारतीय टीम के साथ अर्जुन तेंदुलकर ने किया अभ्यास, शास्त्री ने दिए टिप्स

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jun 2018 8:36 PM

विज्ञापन

लंदन : भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को इंग्लैंड में अपने पहले ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लिया लेकिन लोगों की निगाहें क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के बेटे पर रहीं जिन्होंने विराट कोहली की टीम के लिए आयोजित किए गए नेट सत्र में हिस्सा लेते हुए गेंदबाजी की. भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने […]

विज्ञापन

लंदन : भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को इंग्लैंड में अपने पहले ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लिया लेकिन लोगों की निगाहें क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के बेटे पर रहीं जिन्होंने विराट कोहली की टीम के लिए आयोजित किए गए नेट सत्र में हिस्सा लेते हुए गेंदबाजी की.

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने 18 साल के बायें हाथ के तेज गेंदबाज को कुछ गुर भी सिखाये. अर्जुन को जुलाई में श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली भारत की अंडर -19 टीम में चुना गया है.

उन्हें श्रीलंका में खेले जाने वाले दो चार दिवसीय मैचों के लिए चुना गया है लेकिन वह पांच मैच खेलने वाली एकदिवसीय अंडर 19 टीम का हिस्सा नहीं होंगे. अर्जुन पहले भी भारतीय टीम के साथ ट्रेनिंग कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola