ePaper

इंग्लैंड ने ऑस्‍ट्रेलिया को 38 रन से हराया, 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त

Updated at : 17 Jun 2018 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
इंग्लैंड ने ऑस्‍ट्रेलिया को 38 रन से हराया, 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त

कार्डिफ : इंग्लैंड ने जेसन रॉय (120 रन) के शतक और कार्यवाहक कप्तान जोस बटलर के तेजी से बनाये गये नाबाद 91 रन से यहां दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया को 38 रन से हरा दिया. इग्लैंड ने आठ विकेट पर 342 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम […]

विज्ञापन

कार्डिफ : इंग्लैंड ने जेसन रॉय (120 रन) के शतक और कार्यवाहक कप्तान जोस बटलर के तेजी से बनाये गये नाबाद 91 रन से यहां दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया को 38 रन से हरा दिया.

इग्लैंड ने आठ विकेट पर 342 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम शान मार्श के 131 रन की शतकीय पारी के बावजूद 304 रन पर सिमट गयी. विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलियाई टीम पांच मैचों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही है, उसे बुधवार को ओवल में शुरुआती मैच में तीन विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था.

यह ऑस्ट्रेलिया की पिछले आठ वनडे में सातवीं हार है. सलामी बल्लेबाज मार्श ने 131 रन बनाये, जिसके लिये उन्होंने 116 गेंद का सामना किया जिसमें 10 चौके और तीन छक्के जड़े थे. यार्कशर के तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट (53 रन देकर चार विकेट) और लेग स्पिनर आदिल राशिद (70 रन देकर तीन विकेट) ने मिलकर सात विकेट हासिल किये जिससे इंग्लैंड ने 17 गेंद रहते जीत हासिल की.

ऑस्ट्रेलिया के लिये एशटन एगर ने 46 और ग्लेन मैक्सवेल ने 31 रन बनाये. वहीं इंग्लैंड की पारी में रॉय ने अपना 60 वनडे में पांचवां शतक पूरा करने के लिये 97 गेंद का सामना किया जिसमें नौ चौके और दो छक्के शामिल थे. उन्होंने 36वें ओवर में आउट होने के बाद 108 गेंद में 12 चौके और दो छक्के से 120 रन बनाये.

वहीं विकेटकीपर बटलर ने 70 गेंद में आठ चौके और दो छक्के से नाबाद 91 रन जोड़े. जानी बेयरस्टो ने 42, एलेक्स हेल्स ने 26 और जो रूट ने 22 रन का योगदान दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola