ePaper

भारत ने महिला एशिया कप में मलेशिया को 142 रन से हराया

Updated at : 03 Jun 2018 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
भारत ने महिला एशिया कप में मलेशिया को 142 रन से हराया

कुआलालम्पुर : भारत ने महिला टी20 एशिया कप के पहले मैच में रविवार को मलेशिया को सिर्फ 27 रन पर आउट करके 142 रन से शानदार जीत दर्ज की. मलेशिया के छह बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 169 रन बनाये. सीनियर बल्लेबाज […]

विज्ञापन

कुआलालम्पुर : भारत ने महिला टी20 एशिया कप के पहले मैच में रविवार को मलेशिया को सिर्फ 27 रन पर आउट करके 142 रन से शानदार जीत दर्ज की. मलेशिया के छह बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 169 रन बनाये. सीनियर बल्लेबाज मिताली राज ने 69 गेंद में नाबाद 97 रन बनाये. इसके बाद मेजबान टीम सिर्फ 13.4 ओवर में आउट हो गई. पूजा वस्त्रकार ने सिर्फ छह रन देकर तीन विकेट लिये जबकि अनुजा पाटिल और पूनम यादव को दो दो विकेट मिले.

उन्होंने एक भी रन नहीं दिया. मलेशिया के सिर्फ पांच बल्लेबाज खाता खोल सके और कोई भी दोहरे अंक तक नहीं पहुंचा. साशा आजमी ने 10 गेंद में सर्वाधिक नौ रन बनाये. पांच ओवर के भीतर मलेशिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. उसका स्कोर पांच विकेट पर 12 रन था.

इसके बाद कप्तान विनिफ्रेड डी (21 गेंद में पांच रन) और जुमिका आजमी (15 गेंद में चार रन) ने कुछ समय विकेटों का पतन रोका. इससे पहले भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दो विकेट सिर्फ 35 रन पर गिर गए.

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 23 गेंद में 32 रन बनाये. मिताली ने अपनी नाबाद पारी में 13 चौके और एक छक्का जड़ा लेकिन शतक से चूक गई. मिताली ने हरमनप्रीत के साथ 53 गेंद में 86 रन जोड़े. दीप्ति शर्मा 18 रन बनाकर नाबाद रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola