रबाडा को दक्षिण अफ्रीका के ‘वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर'' का पुरस्कार

जोहानिसबर्ग : दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज कागिसो रबाडा को दक्षिण अफ्रीका का इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है. यह पुरस्कार पिछले 12 महीने के प्रदर्शन के आधार पर दिया गया है जिसमें रबाडा लगातार मैच विनर साबित हुए और अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना भी किया. रबाडा ने पिछले साल जुलाई से […]
जोहानिसबर्ग : दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज कागिसो रबाडा को दक्षिण अफ्रीका का इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है. यह पुरस्कार पिछले 12 महीने के प्रदर्शन के आधार पर दिया गया है जिसमें रबाडा लगातार मैच विनर साबित हुए और अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना भी किया.
रबाडा ने पिछले साल जुलाई से अब तक 12 टेस्ट में 19 . 52 की औसत से 72 विकेट लिये. इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट से उन्हें बाहर रहना पड़ा चूंकि डिमेरिट अंकों के कारण उन पर प्रतिबंध लगा था.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की विवादित शृंखला में वह मैन ऑफ द सीरिज रहे. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ से टकराने के कारण उन पर प्रतिबंध लगाया गया था. रबाडा को इससे पहले 2016 में भी यह पुरस्कार मिल चुका है. उन्हें वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर, वनडे क्रिकेटर भी चुना जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




