ePaper

VIDEO : ऐसी है फिलहाल कोहली की सेहत, देखें वीडियो

Updated at : 30 May 2018 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : ऐसी है फिलहाल कोहली की सेहत, देखें वीडियो

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली को आईपीएल के बाद काउंटी क्रिकेट में सरे की टीम की ओर से खेलना था, लेकिन कोहली इस दौरे से पहले ही घायल हो गये और उन्हें काउंटी क्रिकेट से बाहर होना पड़ा. आपको बता दें कि विराट कोहली को गर्दन में चोट आयी है जिसके […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली को आईपीएल के बाद काउंटी क्रिकेट में सरे की टीम की ओर से खेलना था, लेकिन कोहली इस दौरे से पहले ही घायल हो गये और उन्हें काउंटी क्रिकेट से बाहर होना पड़ा. आपको बता दें कि विराट कोहली को गर्दन में चोट आयी है जिसके कारण उनके डॉक्टर ने कुछ दिन उन्हें क्रिकेट से बाहर रहने की सलाह दी है. इसी बीच मंगलवार को विराट ने अपने टि्वटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और फैन्स से अपनी सेहत की जानकारी दी.

अपनी सेहत का हाल बताते हुए विराट ने अपने टि्वटर अकाउंट 19 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें विराट ने कहा, ‘हेलो दोस्तो, काफी मेहनत कर रहा हूं और चोट से उबरने के लिए रिहैब (स्वास्थ्यलाभ) जारी है. फिलहाल वही सब कर रहा हूं, जो अभी कर सकता हूं और जो अभी करने के लिए मुझसे कहा गया है.
गौर हो कि आईपीएल में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर यानी आरसीबी की टीम के कप्तान विराट कोहली इस टूर्नमेंट के दौरान चोटिल हो गये थे. चोट की वजह से उन्हें सरे की टीम से नाम वापस लेना पड़ा, विराट ने टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे से पहले इंग्लिश कंडिशंस से तालमेल बिठाने के लिए सरे की टीम से करार किया था. ताकि काउंटी में खेलकर वह जुलाई में होने वाले भारत के इंग्लैंड दौरे के लिए खुद को फिट कर सकें.
इस वीडियो को शेयर करते हुए विराट ने कैप्शन में लिखा कि कड़ी मेहनत का फल हमेशा मिलता है….

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola