ePaper

इंग्लैंड पर पाकिस्तान की शानदार जीत से गौरवान्वित हूं : सरफराज अहमद

Updated at : 28 May 2018 10:33 AM (IST)
विज्ञापन
इंग्लैंड पर पाकिस्तान की शानदार जीत से गौरवान्वित हूं : सरफराज अहमद

लंदन : पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने कहा है कि लार्ड्स में पहले टेस्ट में उनकी अनुभवहीन टीम की इंग्लैंड पर नौ विकेट की दबदबे वाली जीत से वह हैरान और गौरवांवित दोनों हैं. पाकिस्तान ने चौथे दिन लंच से पहले ही जीत दर्ज करके दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली […]

विज्ञापन


लंदन :
पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने कहा है कि लार्ड्स में पहले टेस्ट में उनकी अनुभवहीन टीम की इंग्लैंड पर नौ विकेट की दबदबे वाली जीत से वह हैरान और गौरवांवित दोनों हैं. पाकिस्तान ने चौथे दिन लंच से पहले ही जीत दर्ज करके दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है. दूसरा टेस्ट शुक्रवार से हैडिंग्ले में शुरू होगा.

इंग्लैंड ने हालांकि काफी कैच भी टपकाये जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा. ‘मैन आफ द मैच’ मोहम्मद अब्बास ने मैच में 64 रन देकर आठ विकेट चटकाए जबकि पाकिस्तान के चार बल्लेबाजों ने पहली पारी में अर्धशतक जड़े जिससे टीम ने 363 रन का स्कोर खड़ा किया. सरफराज ने कहा, ‘हां, मैं काफी हैरान हूं.’

उन्होंने कहा, ‘अगर आप इंग्लैंड की टीम को देखो तो वे काफी अनुभवी हैं लेकिन मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है.’ आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘आयरलैंड ने हमें कड़ी टक्कर दी और इससे हमें इस टेस्ट की तैयारी में मदद मिली.’ सरफराज ने कहा, ‘हमने सोचा कि अगर हम हार भी जायें तो भी हम कुछ सीखेंगे. गेंद मूव कर रही थी इसलिए बल्लेबाजों को जितना श्रेय दिया जाये कम है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola