ePaper

मैदान और ड्रेसिंग रूम में क्रिकेटरों के ‘स्मार्ट वॉच'' पहनने पर रोक, ICC ने लगाया बैन

Updated at : 25 May 2018 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
मैदान और ड्रेसिंग रूम में क्रिकेटरों के ‘स्मार्ट वॉच'' पहनने पर रोक, ICC ने लगाया बैन

दुबई: अंतरराष्ट्रीय किकेट परिषद (आईसीसी) ने खेल से भ्रष्टाचार समाप्त करने की ओर अगला कदम उठाते हुए खिलाड़ियों और अधिकारियों पर खेल के समय मैदान पर और ड्रेसिंग रूम में भी संचार उपकरणों, विशेषकर ‘स्मार्ट वॉच’ के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. आईसीसी ने पुष्टि की कि खिलाड़ी और मैच अधिकारियों के क्षेत्र (पीएमओए) […]

विज्ञापन

दुबई: अंतरराष्ट्रीय किकेट परिषद (आईसीसी) ने खेल से भ्रष्टाचार समाप्त करने की ओर अगला कदम उठाते हुए खिलाड़ियों और अधिकारियों पर खेल के समय मैदान पर और ड्रेसिंग रूम में भी संचार उपकरणों, विशेषकर ‘स्मार्ट वॉच’ के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. आईसीसी ने पुष्टि की कि खिलाड़ी और मैच अधिकारियों के क्षेत्र (पीएमओए) दिशानिर्देशों के अंतर्गत मैदान में और पीएमओए के लिये बनाये गये क्षेत्र में ‘स्मार्ट वॉच’ पहनने को अनुमति नहीं दी जायेगी.

आईसीसी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘पीएमओए में संचार उपकरणों पर रोक होगी और किसी भी खिलाड़ी को इस तरह संवाद उपकरणों को रखने या इनके इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जायेगी जो इंटरनेट से जुड़े हों.’ खेल की संचालन संस्था ने कहा, ‘स्मार्ट वॉच जो फोन से या वाई-फाई या फिर किसी भी उपकरण से संचार हासिल कर सकती हो, उसके इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी जायेगी.’

उन्होंने कहा कि, ‘इसलिये हम सभी खिलाड़ियों को याद दिलायेंगे कि उन्हें मैच के दिन मैदान पर प्रवेश करते ही इस तरह के उपकरणों को अपने मोबाइल के साथ सौंप देना चाहिए.’ मैच फिक्सिंग के किसी भी तरह के आरोपों से बचने के लिये पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लार्ड्स में पहले टेस्ट के दौरान स्मार्ट वॉच पहनने से रोकने के एक दिन बाद यह कदम उठाया गया है.

आईसीसी खिलाड़ी को मैदान पर किसी भी संचार के उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं देता और यह बात ड्रेसिंग रूम में भी लागू होती है. अधिकारियों को विशेष उपकरण इस्तेमाल के लिये दिये जाते हैं जिससे वे अपने साथियों के साथ बातचीत कर सकते हैं. यहां इस बात का जिक्र किया जा सकता है कि टीवी कैमरों में भारतीय कप्तान विराट कोहली को पिछले साल नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान डगऑउट में बैठकर वाकी-टाकी पर बात करते हुए देखा गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola