आइपीएल-11 : केकेआर को सनराइजर्स के खिलाफ दिखाना होगा दम, मैच आज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2018 5:58 AM
हैदराबाद : कोलकाता नाइटराइडर्स को अगर आइपीएल-11 के प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित करनी है, तो उसे शनिवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जी जान लगानी होगी. सनराइजर्स के अभी 13 मैचों में नौ जीत से 18 अंक हैं और उसकी टीम पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है. सनराइजर्स को पिछले मैच […]
हैदराबाद : कोलकाता नाइटराइडर्स को अगर आइपीएल-11 के प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित करनी है, तो उसे शनिवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जी जान लगानी होगी. सनराइजर्स के अभी 13 मैचों में नौ जीत से 18 अंक हैं और उसकी टीम पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है.
सनराइजर्स को पिछले मैच में बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा, इसके बावजूद उसकी टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत है और केकेआर को उसके खिलाफ थोड़ी-सी भी ढील महंगी पड़ सकती है. केकेआर अभी 13 मैचों में सात जीत से तीसरे स्थान पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










