बीसीसीआई ने किया खुलासा, इस कारण से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट से बाहर हैं विराट कोहली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2018 9:55 PM
बेंगलुरु : बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने आलोचकों से आग्रह किया कि अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट नहीं खेलने को लेकर विराट कोहली की खिंचाई करने की बजाय यह समझे कि वह इंग्लैंड दौरे पर अच्छे प्रदर्शन के लिये ऐसा कर रहे हैं. कोहली जून में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट की बजाय सर्रे […]
बेंगलुरु : बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने आलोचकों से आग्रह किया कि अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट नहीं खेलने को लेकर विराट कोहली की खिंचाई करने की बजाय यह समझे कि वह इंग्लैंड दौरे पर अच्छे प्रदर्शन के लिये ऐसा कर रहे हैं.
कोहली जून में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट की बजाय सर्रे के लिये काउंटी क्रिकेट खेलेंगे. चौधरी ने पत्रकारों से कहा , विराट की ऐसी कोई मंशा नहीं थी कि वह इस टेस्ट से बाहर रहे. इंग्लैंड की चुनौती के कारण हमें बेहतर तैयारी करनी होगी और यही वजह है कि उसने यह फैसला लिया.
इसे भी पढ़ें…
कोहली की जगह नायर भारतीय टेस्ट टीम में, रहाणे को कमान, रोहित टीम से बाहर
उन्होंने कहा , हमने विराट और कुछ अन्य खिलाड़ियों को काउंटी खेलने की अनुमति देने का फैसला इसलिये ही लिया है ताकि वे इंग्लैंड के हालात में खुद को ढाल सके. यह सीमित ओवरों के क्रिकेट के लिये नहीं बल्कि टेस्ट के लिये है. उन्होंने कहा , हमारा फोकस टेस्ट क्रिकेट पर है और हमारा मानना है कि यही प्रारुप दुनिया भर में क्रिकेट की धुरी है.
इसे भी पढ़ें…
श्रेयस अय्यर और करुण नायर को भारतीय ए टीमों की कमान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










