ePaper

आस्ट्रेलिया में भारत नहीं खेलेगा डे-नाइट टेस्ट मैच, क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने भी किया कंफर्म

Updated at : 08 May 2018 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया में भारत नहीं खेलेगा डे-नाइट टेस्ट मैच, क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने भी किया कंफर्म

मेलबर्न : क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने आज पुष्टि की इस साल के आखिर में भारत के खिलाफ एडिलेड में होने वाला टेस्ट मैच दिन-रात्रि नहीं होगा क्योंकि भारतीय बोर्ड गुलाबी गेंद से मैच खेलने को तैयार नहीं है. वर्तमान में आईसीसी की खेल की परिस्थितियों के अनुसार दिन-रात्रि टेस्ट मैच के आयोजन में ‘मेहमान बोर्ड […]

विज्ञापन


मेलबर्न :
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने आज पुष्टि की इस साल के आखिर में भारत के खिलाफ एडिलेड में होने वाला टेस्ट मैच दिन-रात्रि नहीं होगा क्योंकि भारतीय बोर्ड गुलाबी गेंद से मैच खेलने को तैयार नहीं है. वर्तमान में आईसीसी की खेल की परिस्थितियों के अनुसार दिन-रात्रि टेस्ट मैच के आयोजन में ‘मेहमान बोर्ड की सहमति’ होनी जरूरी है. बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने सीए को पत्र लिखकर कहा था कि भारत अभी गुलाबी गेंद से मैच खेलने के लिए तैयार नहीं है और वह एडिलेड टेस्ट को परंपरागत लाल गेंद से खेलने को प्राथमिकता देगा.

सीए के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम इसकी पुष्टि करते हैं कि हमें भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया है कि वह इन गर्मियों में एडिलेड में प्रस्तावित दिन-रात्रि टेस्ट मैच में खेलने के लिए तैयार नहीं है.’ उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि इससे एडिलेड के कुछ प्रशंसक निराश हो सकते है. हमें पता है कि एडिलेड टेस्ट कितना लोकप्रिय है और हम दिसंबर में भारत की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं.’

प्रवक्ता ने कहा, ‘हम टेस्ट क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए गर्मियों में कम से कम एक दिन-रात्रि टेस्ट मैच की मेजबानी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम श्रीलंका के खिलाफ जनवरी में गाबा में दिन-रात्रि टेस्ट मैच के आयोजन को लेकर उत्साहित हैं.’ आस्ट्रेलिया ने अब तक अपनी सरजमीं पर चार दिन-रात्रि टेस्ट मैच खेले हैं और उन सभी में उसे जीत मिली है. उसने इस तरह का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 2015 में एडिलेड में खेला था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola