जल्दी ही पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेल सकता है भारत, मान मनौव्वल में जुटा है आस्ट्रेलिया बोर्ड

सिडनी : क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) बोर्डर-गावस्कर ट्राफी के लिए खेली जाने वाले चार टेस्ट मैचों की शुरुआत एडिलेड में छह से दस दिसंबर के बीच दिन रात्रि टेस्ट मैच से करने के लिए भारत को मनाने की कोशिश कर रहा है. सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने आज आस्ट्रेलिया के अंतरराष्ट्रीय कार्यकम को […]
सिडनी : क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) बोर्डर-गावस्कर ट्राफी के लिए खेली जाने वाले चार टेस्ट मैचों की शुरुआत एडिलेड में छह से दस दिसंबर के बीच दिन रात्रि टेस्ट मैच से करने के लिए भारत को मनाने की कोशिश कर रहा है. सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने आज आस्ट्रेलिया के अंतरराष्ट्रीय कार्यकम को जारी करते हुए कहा कि उनका बोर्ड एडिलेड में दिन रात्रि टेस्ट मैच खेलने के लिए बीसीसीआई के साथ बात कर रहा है.
सदरलैंड ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘ यह हमारी प्राथमिकता है कि हम एडिलेड में दिन रात्रि टेस्ट मैच खेलें लेकिन हम अब भी इस पर काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि अगले कुछ सप्ताह में हमें इस बारे में जवाब मिल जायेगा.’ भारत ने अब तक दूधिया रोशनी में टेस्ट मैच में नहीं खेला लेकिन कयास लगाये जा रहे हैं कि वह इस साल के आखिर में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिन रात्रि टेस्ट मैच खेल सकता है. एडिलेड ने पिछले तीन वर्षों में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ दिन रात्रि टेस्ट मैचों की मेजबानी की है और वह भारत के खिलाफ दूधिया रोशनी में एक और मैच खेलने की उम्मीद लगाये हुए है.
भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के अपने दौरे की शुरुआत टी20 श्रृंखला से करेगा जिसके तीन मैच 21 से 25 नवंबर के बीच खेले जायेंगे. इसके बाद चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला होगी. टेस्ट मैच एडिलेड (छह से दस दिसंबर), पर्थ (14 से 18 दिसंबर), मेलबर्न (26 से 30 दिसंबर) और सिडनी (तीन से सात जनवरी 2019) में खेले जाएंगे। टेस्ट श्रृंखला के बाद 12 से 18 जनवरी के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




