ePaper

VIDEO : जानें, क्‍या हुआ जब मुंबई की सड़क पर अचानक बल्‍लेबाजी करने लगे सचिन तेंदुलकर

Updated at : 17 Apr 2018 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : जानें, क्‍या हुआ जब मुंबई की सड़क पर अचानक बल्‍लेबाजी करने लगे सचिन तेंदुलकर

मुंबई : मुंबई के कुछ युवाओं को उस समय सुखद हैरानी हुई जब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपनी कार से उतरकर शहर की सड़क पर बल्लेबाजी की. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सफेद कमीज और काली पैंट पहने तेंदुलकर को बांद्रा में निर्माणाधीन मेट्रो के समीप क्रिकेट खेलते हुए […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई के कुछ युवाओं को उस समय सुखद हैरानी हुई जब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपनी कार से उतरकर शहर की सड़क पर बल्लेबाजी की.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सफेद कमीज और काली पैंट पहने तेंदुलकर को बांद्रा में निर्माणाधीन मेट्रो के समीप क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है.

इस वीडियो में तेंदुलकर को पहले से क्रिकेट खेल रहे युवाओं के साथ हाथ मिलाते हुए भी देखा जा सकता है. इस वीडियो को तेंदुलकर के बचपन के मित्र विनोद कांबली ने भी ट्वीट किया है.

तेंदुलकर ने पहले से खेल रहे एक युवा से बल्ला लिया और उन्होंने बामुश्किल पांच गेंद ही खेली थी कि प्रशंसकों ने वहां इकट्ठा होना शुरू कर दिया. तेंदुलकर ने प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola