रहाणे बोले, बॉल टेंपरिंग घटना के बाद भी बल्लेबाज के तौर पर स्मिथ का सम्मान करता हूं

जयपुर : राजस्थान रॉयल्स के नवनियुक्त कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि एक विश्व स्तरीय बल्लेबाज के तौर पर वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का सम्मान करते है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व कप्तान स्मिथ को हाल ही में ‘गेंद से छेड़छाड़’ प्रकरण में दोषी पाएं जाने के बाद एक साल के लिए निलंबित […]
जयपुर : राजस्थान रॉयल्स के नवनियुक्त कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि एक विश्व स्तरीय बल्लेबाज के तौर पर वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का सम्मान करते है.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व कप्तान स्मिथ को हाल ही में ‘गेंद से छेड़छाड़’ प्रकरण में दोषी पाएं जाने के बाद एक साल के लिए निलंबित कर दिया. जिसके बाद वह आईपीएल से भी बाहर हो गये.
स्मिथ की जगह टीम के कप्तान बने रहाणे ने कहा, जो होना था वह हो गया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और आईसीसी द्वारा दी गयी सजा पर टिप्पणी करना मेरे लिए सही नहीं है. लेकिन उनके क्रिकेट रिकॉर्ड का सम्मान किया जाना चाहिए. मैं एक खिलाड़ी और बल्लेबाज के तौर पर उनका सम्मान करता हुं.
उन्होंने कहा कि आईपीएल में टीम को स्मिथ की कमी खलेगी जिससे उनके कंघे पर अतिरिक्त भार होगा. रहाणे ने कहा, हां, हमें उनकी कमी खलेगी लेकिन हमारे पास उनका स्थानापन्न (हेनरिक क्लासेन) है. मुझे लगता है कि यह एक अतिरिक्त जिम्मेदारी है और मेरे लिए भी एक बड़ी चुनौती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










