जब ''एलियन'' के साथ नाचे ''हिटमैन'' रोहित शर्मा, देखें VIDEO

Updated at : 31 Mar 2018 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
जब ''एलियन'' के साथ नाचे ''हिटमैन'' रोहित शर्मा, देखें VIDEO

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के धमाकेदार ओपनर और टीम में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा इस समय अपने खेल को लेकर चर्चा में नहीं हैं, बल्कि वो अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल उन्‍होंने अपने ट्विटर अकाउंट में एक वीडियो पोस्‍ट किया है. जिसमें वो डांस कर रहे हैं. […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के धमाकेदार ओपनर और टीम में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा इस समय अपने खेल को लेकर चर्चा में नहीं हैं, बल्कि वो अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं.

दरअसल उन्‍होंने अपने ट्विटर अकाउंट में एक वीडियो पोस्‍ट किया है. जिसमें वो डांस कर रहे हैं. उनका डांस खास नहीं हैं बल्कि वो जिसके साथ डांस कर रहे हैं वो खास है. दरअसल रोहित शर्मा ने जो वीडियो पोस्‍ट किया है उसमें वो एलियन के साथ डांस रहे हैं.

रोहित शर्मा का एलियन के साथ डांस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. क्रिकेट फैन्‍स उसे काफी पसंद कर रहे हैं. रोहित शर्मा ने वीडियो ट्विटर किया और लिखा, मैंने डांस विद एलियन चैलेंज पर अपना हाथ आजमाया और म्यूजिकल.ली एप का इस्तेमाल करते हुए ‘डमे तू को सीता’ गाने पर डांस किया. आप भी म्यूजिकल.ली को डाउनलोड करें और डांस विद एलियन चैलेंज लें.’

रोहित के इस वीडियो पर फैन्‍स ने ट्वीट किया, रोहित शर्मा को अब झलक दिखला जा में भी हिस्‍सा लेना चाहिए. एक अन्‍य यूजर्स ने लिखा, हिटमैन एक्‍शन में आ गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola