बैन के बाद स्टीव स्मिथ के पिता ने पैक किया उसका क्रिकेट किट, कहा...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2018 2:11 PM
बॉल टेपरिंग मामले में एक साल का बैन झेल रहे स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. वे खुद भी बहुत शर्मिंदा हैं और माफी मांग चुके हैं. स्मिथ और वार्नर पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है, सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, […]
बॉल टेपरिंग मामले में एक साल का बैन झेल रहे स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. वे खुद भी बहुत शर्मिंदा हैं और माफी मांग चुके हैं. स्मिथ और वार्नर पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है, सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्मिथ के पिताजी उसके क्रिकेट किट को पैक करते नजर आ रहे हैं, जब उनसे यह पूछा जाता है कि आप क्या कर रहे हैं? तो वे जवाब देते हैं कि अब एक साल तक मेरे बेटे को इसकी जरूरत नहीं होगी, इसलिए मैं इन्हें बंद कर रहा हूं.
ball tampering : प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोये वार्नर कहा, मुझे माफ करें, मैं अब कभी टीम के लिए नहीं खेल पाऊंगा
https://www.youtube.com/watch?v=SlqOVTcTJ_c
दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान जब स्मिथ और वार्नर बॉल टेपरिंग के दोषी पाये गये, तो उन्हें दौरे से वापस भेज दिया गया. स्वदेश लौटने पर स्मिथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान माफी मांगी और रो पड़े थे. वार्नर ने भी आज खुद को दोषी बताकर माफी मांगी और भावुक होकर कहा कि मैं अब कभी खेल नहीं पाऊंगा.
स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के समर्थन में आये अश्विन, कहा सिर्फ रूलाना जानती है यह दुनिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










