ePaper

स्मिथ क्रिकेट के ''बैडमैन'', डॉन ब्रैडमैन से हुई तुलना फिर ऐसे किया खेल को शर्मसार

Updated at : 28 Mar 2018 3:34 PM (IST)
विज्ञापन
स्मिथ क्रिकेट के ''बैडमैन'', डॉन ब्रैडमैन से हुई तुलना फिर ऐसे किया खेल को शर्मसार

नयी दिल्‍ली : दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में शुमार स्टीव स्मिथ को गेंद के साथ छेड़खानी करना महंगा पड़ा. क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक साल के लिए बैन लगा दिया है. इसके अलावा बीसीसीआई ने भी दोनों खिलाडियों को आईपीएल से भी बाहर कर दिया. स्मिथ को एक दिग्‍गज बल्‍लेबाज […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में शुमार स्टीव स्मिथ को गेंद के साथ छेड़खानी करना महंगा पड़ा. क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक साल के लिए बैन लगा दिया है. इसके अलावा बीसीसीआई ने भी दोनों खिलाडियों को आईपीएल से भी बाहर कर दिया.

स्मिथ को एक दिग्‍गज बल्‍लेबाज के रूप में जाना जाता है. शानदार बल्‍लेबाजी के कारण उनकी तुलना सर डॉन ब्रैडमैन से किया जाने लगा था. लेकिन इसके बावजूद उन्‍होंने कई बार ऐसी गलतियां की हैं जिसके कारण उन्‍हें आलोचना का शिकार होना पड़ा.

इस खबर को भी पढ़ें…

बॉल टेंपरिंग : स्मिथ-वार्नर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लगाया एक साल का बैन, आईपीएल से भी बाहर

अति उत्साही इस बल्लेबाज की तुलना अक्सर सर डान ब्रैडमेन से की जाती है. लेकिन दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़खानी के आरोपों ने उनकी छवि इतनी खराब कर दी कि अब उनका क्रिकेट कैरियर ही दाव पर लग गया है.

निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले लेग स्पिनर के रूप में टीम में जगह बनाने वाले स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज शृंखला में पर्थ में तीसरे टेस्ट में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 239 रन की पारी खेली. उन्होंने 2017 में 1000 टेस्ट रन भी पूरे किये और लगातार चौथे साल यह कारनामा कर दिखाया.

टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज स्मिथ की बल्लेबाजी पर कप्तानी के दबाव का असर नहीं हुआ है. स्मिथ 2015 में माइकल क्लार्क की जगह कप्तान बने जब वह सिर्फ 26 साल के थे.

भारत दौरे पर भी स्मिथ विवाद में पड़े थे जब बेंगलूर में डीआरएस लेने से पहले उन्होंने अपने खिलाड़ियों की तरफ गैलरी में देखा था. नियमों के तहत डीआरएस लेते समय खिलाड़ी मैदान से बाहर नहीं देख सकता. वहीं 2016 में क्राइस्टचर्च टेस्ट में अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने पर उन्हें जुर्माना भरना पड़ा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola