विराट कोहली से डर गया यह अंग्रेज खिलाड़ी, कहा, नहीं मिलनी चाहिये काउंटी क्रिकेट खेलने की अनुमति

लंदन : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बाब विलिस का मानना है कि विराट कोहली को काउंटी क्रिकेट खेलने की अनुमति देना मूर्खतापूर्ण होगा. विलिस चाहते हैं कि वह उसी खराब फार्म में रहे जो 2014 में थी जब भारतीय टीम यहां टेस्ट शृंखला खेलने आयी थी. कोहली अगस्त-सितंबर में पांच टेस्ट मैचों की शृंखला की […]
लंदन : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बाब विलिस का मानना है कि विराट कोहली को काउंटी क्रिकेट खेलने की अनुमति देना मूर्खतापूर्ण होगा. विलिस चाहते हैं कि वह उसी खराब फार्म में रहे जो 2014 में थी जब भारतीय टीम यहां टेस्ट शृंखला खेलने आयी थी.
कोहली अगस्त-सितंबर में पांच टेस्ट मैचों की शृंखला की तैयारी के लिये सर्रे की ओर से काउंटी क्रिकेट खेलेंगे. विलिस ने स्काय स्पोटर्स से कहा, विदेशी खिलाड़ियों को काउंटी खेलने की अनुमति देना मेरी समझ से परे है.
उन्होंने कहा, उसका वह खराब फार्म जारी रहना चाहिये जो पिछली बार इंग्लैंड दौरे पर था. हम नहीं चाहते कि इंग्लैंड अपनी धरती पर टेस्ट शृंखला हारे और इसका कारण यह हो कि हमने इन विदेशी खिलाड़ियों को यहां काउंटी खेलने का मौका दिया. कोहली के अलावा चेतेश्वर पुजारा यार्कशर के लिये और ईशांत शर्मा ससेक्स के लिये काउंटी क्रिकेट खेलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




