ePaper

IPL स्टार्ट होने के पहले ही शुरू हो गयी जंग, जानिये कैसे...?

Updated at : 26 Mar 2018 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
IPL स्टार्ट होने के पहले ही शुरू हो गयी जंग, जानिये कैसे...?

नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आर्इपीएल) के 11वें सीजन का रोमांच अभी शुरू नहीं हुआ है आैर इसके प्रसारण को लेकर टेलीविजन चैनलों आैर डीटीएच आॅपरेटरों के बीच जंग शुरू हो गयी है. इस लोकप्रिय टी-20 टूर्नामेंट आईपीएल की शुरुआत से पहले स्टार इंडिया का डीटीएच ऑपरेटरों एयरटेल डिजिटल टीवी और डिश टीवी के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आर्इपीएल) के 11वें सीजन का रोमांच अभी शुरू नहीं हुआ है आैर इसके प्रसारण को लेकर टेलीविजन चैनलों आैर डीटीएच आॅपरेटरों के बीच जंग शुरू हो गयी है. इस लोकप्रिय टी-20 टूर्नामेंट आईपीएल की शुरुआत से पहले स्टार इंडिया का डीटीएच ऑपरेटरों एयरटेल डिजिटल टीवी और डिश टीवी के साथ शुल्क वृद्धि को लेकर विवाद हो गया है. स्टार इंडिया ने अपने चैनलों को इन ऑपरेटरों के नेटवर्क से हटाने की धमकी दी है.

इसे भी पढ़ेंः IPL के लिए अश्विन ने तैयार किया नया हथियार, चहल और कुलदीप के लिए बनेंगे चुनौती

स्टार इंडिया के पास करीब 50 टीवी चैनल हैं. उसने एक अभियान चलाकर उपभोक्ताओं से कहा है कि उसके चैनलों को देखना जारी रखने के लिए वह एयरटेल डिजिटल टीवी छोड़ दूसरे ऑपरेटर की सेवाएं ले लें. स्टार इंडिया ने डीटीएच ऑपरेटर पर उपभोक्ताओं को भ्रमित करने और इसके चैनलों का शुल्क एकतरफा बढ़ाने का आरोप लगाया. वहीं, एयरटेल डिजिटल टीवी ने इसकी प्रतिक्रिया में कहा कि स्टार टीवी जानबूझकर विवाद का हथकंडा अपना रही है और दरों में अतार्किक वृद्धि की मांग कर रही है, जिसके कारण उसे मजबूरन स्टार चैनलों का शुल्क बढ़ाना पड़ा है.

एयरटेल डिजिटल टीवी ने एक बयान में कहा कि जैसा कि सभी जानते हैं, स्टार टीवी ने एक लोकप्रिय खेल टूर्नामेंट का टीवी अधिकार भारी-भरकम बोली लगाकर हासिल किया है और अब कोई विकल्प नहीं बचने पर इसकी भरपाई के लिए डीटीएच ऑपरेटरों एवं विज्ञापनदाताओं के साथ अनावश्यक विवाद कर रही है. वहीं, डिश टीवी इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक जवाहर गोयल ने कहा कि स्टार अपने चैनलों के शुल्क में 20 से 40 फीसदी तक वृद्धि की मांग कर रही है. वे यह भी खुलासा नहीं कर रहे हैं कि किस-किस चैनल पर आईपीएल प्रसारित किया जायेगा. इसका कोई मतलब नहीं बनता है कि एक उपभोक्ता आईपीएल देखने के लिए 10 स्टार चैनलों को देखने के लिए शुल्क दे .

स्टार इंडिया के प्रवक्ता ने संपर्क किये जाने पर टिप्पणी करने से मना करते हुए कहा कि कंपनी अपनी स्थिति पहले ही सोशल मीडिया पर साफ कर चुकी है. स्टार इंडिया ने 23 मार्च को ट्विटर पर लिखा था कि एयरटेल डिजिटल टीवी के उपभोक्ता ध्यान दें. एयरटेल डिजिटल टीवी आप लोगों को भ्रमित कर रहा है और स्टार चैनलों का शुल्क एकतरफा बढ़ा रहा है. उच्च गुणवत्ता वाले स्टार चैनलों को देखना जारी रखने के लिए आप नये ऑपरेटर से जुड़ जाएं.

उल्लेखनीय है कि आईपीएल सात अप्रैल से शुरू हो रहा है और इसका फाइनल मैच 27 मई को खेला जायेगा. स्टार इंडिया ने पिछले साल सितंबर को 2018 से 2022 तक आईपीएल के प्रसारण का अधिकार 16,347.50 करोड़ रुपये में खरीदा था. इससे पहले यह प्रसारण अधिकार सोनी के पास था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola