अब काउंटी क्रिकेट में भाग्य आजमायेंगे विराट कोहली, आईपीएल के बाद जायेंगे इंग्लैंड
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जल्दी ही काउंटी क्रिकेट खेलते नजर आयेंगे. बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विराट काउंटी क्रिकेट खेलने वाले हैं, इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं बता सकता कि वे किस टीम का हिस्सा होंगे या कुछ और. विराट कोहली अगस्त सितंबर में इंग्लैंड दौरे पर […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जल्दी ही काउंटी क्रिकेट खेलते नजर आयेंगे. बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विराट काउंटी क्रिकेट खेलने वाले हैं, इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं बता सकता कि वे किस टीम का हिस्सा होंगे या कुछ और.
विराट कोहली अगस्त सितंबर में इंग्लैंड दौरे पर जायेंगे जहां टेस्ट सीरीज खेला जाना है. विराट कोहली यहां खेले जाने वाले पांच टेस्ट मैचों पर अपना फोकस रख रहे हैं, वे 14 जून से अफगानिस्तान के साथ होने वाले टेस्ट मैच को मिस करेंगे क्योंकि उस वक्त वे काउंटी क्रिकेट में व्यस्त होंगे.
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ अपने एग्रीमेंट को पूरा करने के बाद कोहली इंग्लैंड रवाना हो जायेंगे. वर्ष 2014 में इंग्लैंड में खेले गये टेस्ट सीरीज में कोहली का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और वे एक अर्द्धशतक तक नहीं जड़ पाये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










