हसीन का नया आरोप- दक्षिण अफ्रीकी महिला के साथ भी बताये शमी के संबंध
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2018 8:32 AM
नयी दिल्ली/कोलकाता: अपने विरोधियों को बाउंसर और यार्कर से परेशान करने वाले भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. शमी की पत्नी हसीन जहां ने शमी पर फिर से गंभीर आरोप लगाये और नया दावा पेश करते हुए कहा है कि शमी की एक गर्लफ्रेंड दक्षिण अफ्रीका में भी […]
नयी दिल्ली/कोलकाता: अपने विरोधियों को बाउंसर और यार्कर से परेशान करने वाले भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. शमी की पत्नी हसीन जहां ने शमी पर फिर से गंभीर आरोप लगाये और नया दावा पेश करते हुए कहा है कि शमी की एक गर्लफ्रेंड दक्षिण अफ्रीका में भी है.
हसीन जहां ने दावा किया कि शमी जब इसी साल साउथ अफ्रीका खेलने गए थे तो वहां पर भी साउथ अफ्रीका की एक महिला के साथ उनका अफेयर था. हसीन ने इन आरोपों के साथ दक्षिण अफ्रीकी महिला के साथ शमी के व्हाट्सएप चैट और कुछ तस्वीरें भी शेयर करने का काम किया. हालांकि इन दावों में कितनी सच्चाई है इसके बारे में पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा.
यहां चर्चा कर दें कि बीते दिन भी हसीन जहां ने शमी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि शमी का मोबाइल खो जाने के बाद उनका व्यवहार मेरे प्रति बदल चुका था. वह मुझे कुछ दिन में तलाक दे देता. हालांकि वह सुलह के सवाल पर थोड़ी नरम नजर आयी थी. जिसके बाद खुद मोहम्मद शमी ने भी मीडिया से बात करते हुए अपने रिश्तें को बचाने के लिए पहल करने की बात कही थी.
मोहम्मद शमी ने मीडिया के समक्ष कहा कि यदि मुद्दा बातचीत से हल हो जाए, तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता. आपसी तालमेल से इस मुद्दे को सुलझाना ही हम दोनों और हमारी बेटी के लिए सही रहेगा. मुझे इसके लिए कोलकाता जाना पडेगा तो मैं यह भी करूंगा. मुझे हसीन जहां कहीं भी बुलाएंगी तो मैं बातचीत करने के लिए वहां मौजूद हो जाऊंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










