ePaper

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया को 6 विकेट से रौंदा, रबाडा पर लगा दो मैच का प्रतिबंध

Updated at : 12 Mar 2018 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया को 6 विकेट से रौंदा, रबाडा पर लगा दो मैच का प्रतिबंध

पोर्ट एलिजाबेथ : कागीसो रबादा की घातक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने चार मैचों की टेस्‍ट शृंखला के दूसरे मैच में ऑस्‍ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही अफ्रीका शृंखला 1-1 से बराकरी कर ली है. रबादा ने दोनों पारियों में पांच या पांच से अधिक विकेट लिये. पहली पारी […]

विज्ञापन

पोर्ट एलिजाबेथ : कागीसो रबादा की घातक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने चार मैचों की टेस्‍ट शृंखला के दूसरे मैच में ऑस्‍ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही अफ्रीका शृंखला 1-1 से बराकरी कर ली है. रबादा ने दोनों पारियों में पांच या पांच से अधिक विकेट लिये. पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 6 विकेट झटके. हालांकि रबादा के खिलाफ आईसीसी ने दो मैच का प्रतिबंध लगा दिया है. जिससे रबादा अब बाकी बचे दोनों मैच में नहीं खेल पाएंगे.

दक्षिण अफ्रीका को चार मैचों की टेस्ट शृंखला के दूसरे मैच के चौथे दिन जीत के लिए 101 रन का लक्ष्य मिला था जिसे टीम ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. शृंखला के बाकी बचे दोनों मैचों के लिए प्रतिबंध झेलने वाले रबाडा (54 रन पर छह विकेट) की शानदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 239 रन पर ऑल आउट हो गयी.

इस मामूली लक्ष्य को हासिल करने से पहले दक्षिण अफ्रीका ने भी चार विकेट गवां दिए. पहली पारी में नाबाद 126 रन बना कर जीत की नींव रखने वाले बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने दूसरी पारी में 26 गेंद में 28 रन बनाये. वह स्पिनर नाथन लियोन की गेंद पर शॉर्ट लेग पर कैच देकर आउट हुए.
ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 180 रन से की लेकिन रबाडा ने शुरुआती तीन विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया. उन्होंने मैच में 150 रन देकर 11 विकेट झटके. 28 टेस्ट मैचों के करियर में यह चौथी बार है, जब रबाडा ने मैच में 10 या इससे अधिक विकेट लिए हैं.
मैच के पहले दिन पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को जान बूझकर कंधा मारने के कारण दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज रबाडा पर मैच फीस का 50 प्रतिशत का जुर्माना लगने के साथ उनके खाते में तीन डिमेरिट अंक जुड़ गये.
रबाडा के नाम पहले ही पांच डिमेरिट अंक थे और इनके आठ होते ही वह अगले दो टेस्ट से बाहर हो गये. उन पर ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान डेविड वार्नर के साथ भी दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा. मैच के तीसरे दिन वार्नर को आउट करने के बाद पह उनके चेहरे के सामने जोर से चिल्लाते हुए देखे गये. इस मामले में भी उन्हे एक डिमेरिट अंक और मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया.
दिन के पहले ही ओवर में रबाडा ने कल के नाबाद बल्लेबाज मिशेल मार्श को पवेलियन भेजा. उनकी गेंद पर पैट कमिंस गली में खड़े थियुनिस डि ब्रुन को कैच दे बैठे. मिशेल स्टार्क पारी में रबाडा का छठा शिकार बने, विकेटकीपर क्विंटन डिकाक ने उनका कैच लपका. लियोन का शिकार लुंगी एंगिडी ने किया तो वहीं तेजी से 17 रन जुटाने वाले जोश हेजलवुड स्पिनर केशव महाराज की गेंद पर बाउंड्री के पास कैच आउट हुए. टिम पेन 28 रन पर नाबाद रहे.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही लंच से ठीक पहले लियोन ने डीन एल्गर को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया जबकि ऐडन मार्कराम (21 रन) हेजलवुड की गेंद पर स्मिथ को कैच थमा बैठे. इसके बाद पैट कमिंस ने डिविलियर्स और हाशिम अमला (27) की 49 रन की साझेदारी तोड़ी. तीन गेंद बाद इसी स्कोर पर डिविलियर्स भी चलते बने.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola