ससुर ने की मोहम्मद शमी की तारीफ, कहा- काफी कम बातें करता है, अच्छा इंसान है

नयी दिल्ली/ कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और पत्नी हसीन के बीच चल रहे विवाद के बीच एक नये शख्स का बयान आया है. ‘जी हां’ यह शख्स कोई और नहीं बल्कि शमी के ससुर हैं. शमी के ससुर ने कहा है कि दोनों के बीच जो हो रहा है वह […]
नयी दिल्ली/ कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और पत्नी हसीन के बीच चल रहे विवाद के बीच एक नये शख्स का बयान आया है. ‘जी हां’ यह शख्स कोई और नहीं बल्कि शमी के ससुर हैं. शमी के ससुर ने कहा है कि दोनों के बीच जो हो रहा है वह केवल वही दोनों जानते हैं. शमी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वह काफी कम बातें करता है और शांत है. वह एक अच्छा इंसान है.
आपको बता दें कि इस विवाद के संबंध में शमी का बयान भी आया है. उन्होंने अपने ऊपर लगाये गये आरोपों पर कहा है कि प्रतिदिन मुझपर नये-नये आरोप लगाये जा रहे हैं. मैं इस बारे में कुछ सफाई नहीं देना चाहता हूं. मैं चाहता हूं कि मामले की पूरी तरह से और अच्छी तरह से जांच की जाए. आगे उन्होंने कहा कि मुझे बीसीसीआइ पर पूरा भरोसा है. मुझे कोई परेशानी नहीं है. जांच के बाद सारी बातें सामने आ जाएंगी और बीसीसीआइ अपने द्वारा उठाये गये कदम पर विचार करेगा.
इससे पहले पत्नी के साथ विवाद होने के बाद पहली बार मोहम्मद शमी ने बयान देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि हसीन किसी के बहकावे में आकर गलतबयानी कर रही है. मैं अब भी उससे बात करने का प्रयास कर रहा हूं.वह (हसीन) जिस मोबाइल की बात कर रही है, वह मेरा है ही नहीं. लोग इसे लेकर बेवजह मजाक उड़ा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




