गौतम गंभीर की 8 साल बाद घर वापसी, दिल्ली डेयरडेविल्स के बने कप्तान

नयी दिल्ली : गौतम गंभीर को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के दिल्ली डेयरडेविल्स का कप्तान नियुक्त किया गया जिससे आठ वर्षों के बाद उनकी फ्रेंचाइजी टीम में वापसी होगी. गंभीर ने कहा, दिल्ली डेयरडेविल्स की फिर से कप्तानी करना बड़े सम्मान की बात है. इस तरह की जिम्मेदारी मिलना मेरे लिये शहर में […]
नयी दिल्ली : गौतम गंभीर को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के दिल्ली डेयरडेविल्स का कप्तान नियुक्त किया गया जिससे आठ वर्षों के बाद उनकी फ्रेंचाइजी टीम में वापसी होगी.
गंभीर ने कहा, दिल्ली डेयरडेविल्स की फिर से कप्तानी करना बड़े सम्मान की बात है. इस तरह की जिम्मेदारी मिलना मेरे लिये शहर में इस खेल को वापस देने का एक तरीका है. मुझे पूरा भरोसा है कि टीम में मौजूद खिलाड़ियों से हम बहुत अच्छी टीम साबित होंगे.
इस 36 वर्षीय बल्लेबाज की अगुवाई में कोलकाता नाइटराइडर्स ने दो आईपीएल खिताब अपने नाम किये. दो बार की विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी ने कहा, खिलाड़ियों के इस ग्रुप में काफी संभावनायें हैं और हमें इन संभावनाओं को लगातार प्रदर्शन में तब्दील करना होगा.
साथ ही रिकी ( पोंटिंग) के साथ मिलकर काम करना भी शानदार होगा जो खुद एक चैम्पियन हैं. दिल्ली ने उन्हें2.8 करोड़ रुपये में खरीदा था, उन्होंने अपने आईपीएल करियर में अभी तक 148 मैचों में 4132 रन बनाये हैं.
मुख्य कोच पोंटिंग ने उनकी नियुक्ति के बारे में कहा, गौती काफी लंबे समय से शानदार नेतृत्वकर्ता रहा है. उन्होंने आईपीएल में अन्य टीमों के साथ अपने कार्यकाल में खुद को शीर्ष कप्तानों में से एक साबित किया है.
दिल्ली डेयरडेविल्स के मुख्य कार्यकारी हेमंत दुआ ने गंभीर की नियुक्ति की घोषणा की, इस मौके पर उनकी टीम के साथी नमन ओझा और मनजोत कालरा भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




